PM Modi birthday: प्रधानमंत्री को दुनिया भर से मिल रही बधाइयां, राहुल गांधी ने दी पीएम के बेहतर स्वास्थ्य की शुभकामनाएं

0
51
PM Modi birthday: प्रधानमंत्री को दुनिया भर से मिल रही बधाइयां, राहुल गांधी ने दी बेहतर स्वास्थ्य की शुभकामनाएं
PM Modi birthday: प्रधानमंत्री को दुनिया भर से मिल रही बधाइयां, राहुल गांधी ने दी बेहतर स्वास्थ्य की शुभकामनाएं
  • पूरी दुनिया आज प्रधानमंत्री की सोच और मार्गदर्शन पर भरोसा जता रही : राष्ट्रपति

PM Modi 75th Birthday, (आज समाज), नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 75वां जन्मदिन है और सुबह से देश व दुनिया भर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। कोई सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई एंव शुभकानाएं दे रहा है तो कोई पत्र या उपहार भेजकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है। कांग्रेस लीडर व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी पीएम को जन्मदिन की बधाई एंव उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा, प्रधानमंत्री  मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ और दीर्घायु रखे।

देशभर में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम

देशभर में पीएम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कइ वरिष्ठ नेताओं ने पीएम से जुड़े किस्से सुनाए हैं। वहीं भाजपा पीएम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा मना रहा है। पार्टी की ओर से पीएम के ‘चाय का गिलास और मोदी स्टोरी लिखे’ शॉर्ट वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किए गए हैं।

मोदी जी ‘त्याग और समर्पण का प्रतीक’ : अमित शाह

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने देश में ‘बड़े लक्ष्य हासिल करने की संस्कृति’ को बढ़ावा दिया है, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें ‘त्याग और समर्पण का प्रतीक’ बताया। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट कर कहा, आपकी असाधारण नेतृत्व क्षमता से कड़ी मेहनत की मिसाल कायम कर आप देश में बड़े लक्ष्य हासिल करने की संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं। आज पूरी दुनिया आपकी सोच और मार्गदर्शन पर भरोसा जता रही है। उन्होंने कहा  मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप हमेशा स्वस्थ और खुश रहें और अपने अद्वितीय नेतृत्व से देश को तरक्की की नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।

मोदी जी ने भारत में नई ऊर्जा का संचार किया : राजनाथ

राजनाथ ने कहा, अपने दूरदर्शी नेतृत्व, देश के प्रति समर्पण और अथक परिश्रम से मोदी जी ने भारत में नई ऊर्जा और नई दिशा का संचार किया है। उन्होंने विश्व स्तर पर भारत की शक्ति और सम्मान को बढ़ाया है। उन्होंने पीएम मोदी की गरीबों की भलाई के प्रति प्रतिबद्धता की भी प्रशंसा की और कहा कि वे आत्मनिर्भरता और विकास के लक्ष्य को ध्यान में रखकर भारत को मजबूत बना रहे हैं। रक्षा मंत्री ने कहा, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु और निरंतर ऊर्जा मिले, ताकि वे भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सफल होते रहें।

ये भी पढ़ें : PM 75th Birthday: 75 वर्ष के हुए पीएम मोदी, आज मध्यप्रदेश को देंगे बड़ी सौगात