गीता महोत्सव में पानीपत के स्वयं सहायता समूह बेचेंगे अपना उत्पाद

0
244
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में लगाई जा रही सरस मेले प्रदर्शनी में जिले के स्वयं सहायता समूह मतलौडा, पानीपत व उपमंडल समालखा की 3 महिलाओं के बेहतरीन उत्पादों की झलक दिखाई देगी। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि जिले में बड़े स्तर पर स्वयं सहायता समूह से जुड़ कर महिलाएं अपने बेहतरीन उत्पाद तैयार करती हैं। खंड मतलौडा में संचालित चांदनी स्वयं सहायता समूह की प्रिंयका द्वारा सर्दी के मौसम में बच्चों के लिए तैयार किए गए वस्त्रों की बिक्री के लिए स्टॉल मिला है।

उपायुक्त ने सभी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को शुभकामनाएं दी

उन्होंने बताया कि उपमंडल समालखा में संचालित शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह की सोनम मनाना द्वारा तैयार किए गए आधुनिक फुट बाथ भी महोत्सव में नजऱ आयेंगे। खंड पानीपत के गांव गढसरनाई में स्वयं सहायता समूह की मोनिका द्वारा तैयार किए गए मिट्टी के बेहतरीन बर्तनों की भी झलक प्रदर्शनी में दिखाई देगी। उपायुक्त ने सभी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें : एमबीबीएस छात्रों का धरना प्रदर्शन, जिला सचिवालय परिसर में की नारेबाजी

ये भी पढ़ें :करनाल मंडी के 8 कर्मचारियों पर की गई सख्त कार्रवाई- जिला उपायुक्त

ये भी पढ़ें : गौड़ कॉलेज में ‘विश्व मधुमेह दिवस’ पर लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Connect With Us: Twitter Facebook