Governor Acharya Devvrat ने राधा कृष्ण आर्य को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया

0
326
Panipat News/Governor Acharya Devvrat honored Radha Krishna Arya for outstanding services
प्रधान राधा कृष्ण आर्य को सम्मानित करते राज्यपाल आचार्य देवव्रत राज्यपाल आचार्य देवव्रत
Aaj Samaj (आज समाज),Governor Acharya Devvrat,पानीपत : आर्य प्रतिनिधि सभा रोहतक के प्रधान राधा कृष्ण आर्य को आर्य समाज को दी गई उल्लेखनीय सेवाओं के लिए गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने विशेष रूप से सम्मानित किया। यह जानकारी देते हुए आर्य बाल भारती स्कूल पानीपत के प्रधान आर्य रणदीप कादयान ने बताया कि आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के प्रधान राधा कृष्ण आर्य को अपने कार्यकाल के दौरान भारत में वेद प्रचार प्राकृतिक खेती जल संरक्षण और प्रकृति संवर्धन तथा महर्षि दयानंद सरस्वती की शिक्षाओं के प्रचार प्रसार के लिए यह सम्मान दिया गया है। उन्होंने बताया कि जब से राधा कृष्ण ने कार्यभार संभाला है, तभी से सभी आर्य शिक्षण संस्थाएं और आर्य समाज की विभिन्न संस्थाएं तेजी से आर्य समाज की शिक्षाओं को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि निकट भविष्य में इनके किए गए सभी प्रयासों के उपर्युक्त परिणाम आएंगे वर्ष 2023 के परीक्षा परिणाम इस बात के गवाह हैं कि, किया गया परिश्रम कभी भी व्यर्थ नहीं जाता।

यह भी पढ़ें :  New Parliament Building Inauguration: पीएम ने किया नए संसद भवन का उद्घाटन, दंडवत प्रणाम के बाद स्थापित किया ‘सेंगोल’

यह भी पढ़ें :  9 Years Of Modi Govt: पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने 7 से 21 राज्यों तक लहराया भगवा

Connect With Us: Twitter Facebook