Panipat News : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया ऋषिकुलम् वेलनेस सेंटर का उद्घाटन

0
88
Chief Minister Naib Singh Saini inaugurated Rishikulam Wellness Center
  •  योग, आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाने का नागरिकों से आह्वान

(Panipat News) पानीपत। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समालखा स्थित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केन्द्र परिसर में ऋषिकुलम् वेलनेस सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस केंद्र की सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने दैनिक जीवन में योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाकर एक स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस केंद्र की स्थापना जिन उद्देश्यों को लेकर की गई थी, आज वे साकार होते प्रतीत हो रहे हैं।

आज देश को दो चीजों की आवश्यकता है, पहली हमारी सीमाएं सुरक्षित हों और दूसरा हमारा शरीर स्वस्थ हो

यह केंद्र न केवल ग्राम विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि हमारी सनातन परंपराओं और संस्कारों को और प्रगाढ़ कर रहा है। उन्होंने इस अवसर पर संस्था को 51 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज देश को दो चीजों की आवश्यकता है, पहली हमारी सीमाएं सुरक्षित हों और दूसरा हमारा शरीर स्वस्थ हो। उन्होंने कहा कि इस केंद्र में किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति प्रोत्साहित और जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे रासायनिक कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से बचें और प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर हों, जिससे मानव स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव न पड़े।

श्री माधव जन सेवा न्यास के अध्यक्ष पवन जिंदल ने कहा कि इस वैलनेस सेंटर में नेचुरोपैथी से उन बीमारियों का इलाज किया जाएगा। इस नेचुरोपैथी केंद्र में दो आयुर्वेद डॉक्टर के साथ-साथ दो नेचुरोपैथी से जुड़े डॉक्टर और अनुभवी स्टाफ लगाया गया है। यह वैलनेस सेंटर सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, प्रांत संघ प्रताप सिंह, प्रांत प्रचारक सुरेंद्र सिंह, संस्कार भारती के संगठन मंत्री विजय भाटिया, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना, पूर्व मंत्री असीम गोयल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, बलराम नंदवानी जिला महामंत्री कृष्ण छोकर, मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बडख़ालसा और डॉक्टर राज नेहरू, उपयुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया, अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर पंकज यादव, पुलिस अधीक्षक भुपेन्द्र सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

Rewari News : दसवीं व बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित