World News: नववर्ष के जश्न के बीच के स्विट्जरलैंड के रिसॉर्ट में ब्लास्ट, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

0
215
World News
World News: नववर्ष के जश्न के बीच के स्विट्जरलैंड के रिसॉर्ट में ब्लास्ट कई लोगों के मारे जाने की आशंका

Blast In Switzerland On New Year Celebration, (आज समाज), बर्न: स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न से लगभग दो घंटे की दूरी पर स्थित स्की रिज़ॉर्ट के एक लग्जरी बार में नए साल की पूर्व संध्या के जश्न के दौरान विस्फोट हो गया। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, क्रैंस-मोंटाना के स्की रिसॉर्ट शहर में स्थित ले कॉन्स्टेलेशन बार एंड लाउंज (Le Constellation Bar & Lounge) में यह धमाका हुआ है और विस्फोट के तुरंत बाद लगी भीषण आग में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। इसमें कई लोग घायल भी हुए हैं।

हालांकि अधिकारी अभी तक घटना के सही कारण का खुलासा नहीं कर पाए हैं, लेकिन यह घटना ऐसे समय में हुई है जब स्विट्जरलैंड असामान्य सूखे के कारण जंगल की आग से जूझ रहा है। स्विस मीडिया ने सुझाव दिया कि यह धमाका एक कॉन्सर्ट के दौरान आतिशबाजी के कारण हुआ हो सकता है, लेकिन पुलिस का कहना है कि कारण अज्ञात है।

बार से धुएं के बड़े-बड़े गुबार

सोशल मीडिया पर तस्वीरों में दिख रहा है कि घटना के बाद बार से धुएं के बड़े-बड़े गुबार निकल रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता गेटन लैथियन ने बताया, अज्ञात कारणों से एक धमाका हुआ है और इसमें कई लोग घायल हुए हैं और कई लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों के लिए एक हेल्पलाइन शुरू की गई है। खूबसूरत स्विस आल्प्स के बीच में बसा क्रैन्स-मोंटाना एक बहुत लोकप्रिय टूरिस्ट स्पॉट है। स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और गोल्फ जैसी एक्टिविटीज़ के लिए दुनिया भर से टूरिस्ट यहां आते हैं।

कुछ माह पहले लग्ज़री होटल में भी लगी थी आग

जिनेवा के बीच में स्विट्जरलैंड के सबसे पुराने लग्ज़री होटल में आग लगने के कुछ महीनों बाद स्की रिज़ॉर्ट में आग  की घटना हुई है। मशहूर फोर सीजन्स होटल डेस बर्गेस में लगी आग, जो 1834 में खुला था और एक महत्वपूर्ण लैंडमार्क माना जाता है, में कई लोग घायल हो गए थे। हर साल, स्विट्जरलैंड जंगल की आग की समस्या से जूझता है, खासकर गर्म और सूखे मौसम में। असल में, 2001 से 2024 तक, स्विट्जरलैंड ने आग लगने की वजह से अपने 3% से ज़्यादा जंगल खो दिए।

यह भी पढ़ें : Switzerland में फटा ग्लेशियर, मलबे में दफन पूरा गांव, हिमालय पर भी खतरा

  • TAGS
  • [post_tags]