PM Assam Visit Updates: कांग्रेस ने घुसपैठियों को बसाया, उन्हें बचा भी रही कांग्रेस

0
186
PM Assam Visit Updates
PM Assam Visit Updates: कांग्रेस ने घुसपैठियों को बसाया, घुसपैठियों को बचा भी रही कांग्रेस

PM Modi Reached Diburgarh, (आज समाज), गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर हैं। सुबह सबसे पहले उन्होंने गुवाहाटी स्थित ‘शहीद स्मारक क्षेत्र’ में असम आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वह हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले ‘परीक्षा पे चर्चा’ (पीपीसी) 2026 कार्यक्रम में शामिल हुए। ब्रह्मपुत्र नदी में तीन डेक वाले ‘एम वी चराइदेव दो’ क्रूज पर सवार होकर पीएम मोदी ने पीपीस के तहत असम के करीब 25 छात्र-छात्राओं से परीक्षा पर वार्ता की।

‘ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया संयंत्र’ की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री ने इसके बाद डिब्रूगढ़ जिले में 10,601 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाले ‘ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया संयंत्र’ की आधारशिला रखी। इस आधुनिक फर्टिलाइजर प्लांट के भूमिपूजन के बाद मोदी ने अवैध घुसपैठ को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, यह कांग्रेस ही है जिसने असम सहित देश के कई हिस्सों में अवैध घुसपैठियों को बसाया है और अब उन्हें विपक्षी पार्टी बचा भी रही है।

कांग्रेस ने किया था भूपेन दा का अपमान 

प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस देश विरोधी सोच आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कार्यक्रम में लोगों से कहा, आपको याद होगा, जब हमारी सरकार ने भूपेन दा (Bhupen Da) को भारत रत्न प्रदान किया था, तो कांग्रेस ने इसका खुलकर विरोध किया था। विपक्षी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इतना तक कहा था कि मोदी नाचने-गाने वालों को भारत रत्न प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, जनता मुझे बताए कि कांग्रेस का इस तरह कहना भूपेद दा का अपमान है अथवा नहीं।

मैं तो चायवाला हूं, मैं नहीं करूंगा तो और कौन करेगा

पीएम ने कहा, जब हमने सेमी कंडक्टर यूनिट लगवाई तो इसका भी कांग्रेस ने विरोध किया। यही नहीं, इसी कांग्रेस ने इतने वर्षों तक चाय की खेती से जुड़े लोगों को जमीन के अधिकार नहीं मिलने दिए। उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने उन्हें जमीन के अधिकार दिए। इससे चाय की खेती करने वालों की जिंदगी सुधरी है। प्रधानमंत्री ने कहा, यह मैं नहीं करूंगा तो और कौन करेगा। उन्होंने कहा, मैं तो चायवाला हूं (I am a tea seller)। चाय बागानों के हित में मैं यह काम करूंगा।

ये भी पढ़ें : Priksha Pe Charcha: प्रधानमंत्री ने ब्रह्मपुत्र नदी में क्रूज पर सवार होकर विद्यार्थियों से की चर्चा

  • TAGS
  • [post_tags]