Haryana News: हरियाणा आने वाले पर्यटकों को सौगात, ब्रह्म सरोवर के पास खुलेगा थाना, टूरिस्ट को होगी सहूलियत

0
244

Haryana News: हरियाणा सरकार प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को बड़ी सौगात देने वाली है। कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर के पास पर्यटकों की सुविधा एवं उनकी सुरक्षा के लिए पर्यटक पुलिस थाना स्थापित करेगी।

डीजीपी ने दी जानकारी

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय सिंघल ने बताया कि इस थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा और उन्हें अलग-अलग भाषाओं में बातचीत करने का कौशल भी सिखाया जाएगा।

पर्यटकों को मिलेगी सहूलियत

उन्होंने कहा कि थाने के कर्मियों को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को तुरंत सहायता एवं सही मार्गदर्शन मिल सके।

पंचकूला में भी ऐसी व्यवस्था

कुरुक्षेत्र में पर्यटक पुलिस थाना स्थापित करना राज्य में पर्यटकों के अनुकूल पुलिस व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। इससे पहले हरियाणा में पंचकूला स्थित श्री माता मनसा देवी मंदिर में राज्य की पहली स्थायी पर्यटक पुलिस चौकी शुरू की गई थी।

  • TAGS
  • [post_tags]