Kurukshetra News: 23 मई को कुरुक्षेत्र में कश्यप जयंती पर होगा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्यातिथि

0
145
Kurukshetra News: 23 मई को कुरुक्षेत्र में कश्यप जयंती पर होगा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्यातिथि
Kurukshetra News: 23 मई को कुरुक्षेत्र में कश्यप जयंती पर होगा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्यातिथि

इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप ने किया कार्यक्रम स्थल का दौरा, तैयारियों का लिया जाएगा
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 23 मई को मनाई जाने वाली कश्यप जयंती समारोह में सीएम नायब सैनी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम सीएम नायब सैनी के विस क्षेत्र लाडवा में होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारिया जोरों पर चल रही है। इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप ने गत दिवस कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।

विधायक रामकुमार कश्यप ने बताया कि कश्यप समाज का यह ऐतिहासिक कार्यक्रम पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर सहित अन्य जिलों से बड़ी संख्या में समाज के लोग लाडवा पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि सीएम नायब सैनी सुबह 11 बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि लोग 10 बजे तक पहुंच जाएंगे।

कई मंत्री और विधायक भी करेंगे कार्यक्रम में शिरकत

कार्यक्रम में कई मंत्री और विधायक भी शिरकत करेंगे। समारोह का प्रचार-प्रसार पूरा हो चुका है। अब फोकस कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं पर है। साफ कहा कि प्रशासन की तरफ से किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

कहा कि अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी प्रबंध समय पर और बेहतरीन लेवल पर पूरे हों। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, पार्किंग की अलग-अलग व्यवस्था करने और यातायात प्रबंधन को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए। किसी भी अधिकारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गलती पाए जाने पर कार्रवाई तय है।

यह भी पढ़ें : आज हरियाणा के 12 जिलों में चलेंगी लू