Nuh News : श्रीराम नवमी पर्व धूमधाम से मनाया

0
243
Shri Ram Navami festival celebrated with pomp
श्रीराम नवमी पर्व पर भण्डारे में प्रशाद वितरण करते हुए

(Nuh News) नूंह। जिला में शनिवार को श्रीराम नवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिला के मंदिरों में भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की गई। कई जगहों पर श्रीरामायण पाठ का आयोजन हुआ। इस बार कई भक्तों ने नवमी पर्व दशमी के दिन मनाया है। श्रीराम नवमी पर्व को लेकर जिला में कई जगहों पर भण्डारों का आयोजन किया गया। इसी तरह,कई भक्तों ने नवमी मनाकर कन्या पूजन किया व प्राचीन देवी भवन (सिद्ध पीठ) जटवाडा मोहल्ला तावडू, नूंह के माता वैष्णो देवी मंदिर खेडा उपर आदि मंदिरों में भण्डारे का भी आयोजन हुआ। भक्तों ने सुबह से लेकर सांय तक जमकर कारसेवा कर पुण्य कमाया।

यह भी पढ़ें : Nuh News : जिला में विजय दशमी(दशहेरा) पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया गया