Delhi Weather Update : अब तपेगी दिल्ली, अगला एक सप्ताह गर्मी मचाएगी कोहराम

0
77
Delhi Weather Update : अब तपेगी दिल्ली, अगला एक सप्ताह गर्मी मचाएगी कोहराम
Delhi Weather Update : अब तपेगी दिल्ली, अगला एक सप्ताह गर्मी मचाएगी कोहराम

15 जून के बाद राजधानी के मौसम में बदलाव आने की संभाावना

Delhi Weather Update (आज समाज), नई दिल्ली : गर्मी के लिए मशहूर मई का महीना राजधानी दिल्ली और आसपास के एरिया के लिए सुकून भरा रहा। न तो गर्मी का अहसास हुआ और न ही लू ने परेशान किया। लेकिन अब जून के दूसरे ही सप्ताह में गर्मी आपने चरम को छूने को बेताब है। पिछले कुछ दिन से आसमान साफ है और सूर्य देव आग उगल रहे हैं। इसी के चलते तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।

एक-दो दिन में तापमान पहुंचेगा 45 के आसपास

आईएमडी द्वारा जारी किए गए बुलेटिन की बात करें तो आने वाले एक दो दिन में तापमान में वृद्धि होगी और यह 45 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले सप्ताह के मौसम के बारे में यह संभावना जताई है कि बुधवार तक आसमान साफ रहेगा। इन दिनों में तेज धूप निकलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अब आसमान साफ हो गया और तेज धूप सीधे धरती पर आ रही है। इस कारण से अब तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं, रविवार को आसमान साफ रहेगा। ऐसे में धूल उड़ाने वाली हवाएं 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा गति से चलेंगी। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

15 जून तक बदलेंगी मौसमी गतिविधियां

मौसम विभाग के अनुसार, जून के मध्य आते-आते कुछ मौसमी गतिविधियां बन सकती हैं। तब प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने के कारण मौसम के फिर से यू-टर्न लेने की संभावना है। मालूम हो कि मौसम विभाग पहले ही संकेत दे चुका है कि इस बार दिल्ली में मानसून की एंट्री समय से पहले हो सकती है।

इधर, शनिवार को आसमान साफ रहा। सुबह से ही सूरज अपने तेवर दिखाने लगा था। हालांकि, दिन के समय सूरज निकला और लोग गर्मी से हलाकान नजर आए। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 39.8 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 39 फीसदी रहा।

ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : नशे में दी दिल्ली सीएम को मारने की धमकी, काबू