Haryana Weather Update: हरियाणा के महेंद्रगढ़ की रातें शिमला जैसी ठंडी, 4 जिलों में प्रदूषण बढ़ा

0
76
Haryana Weather Update: हरियाणा के महेंद्रगढ़ की रातें शिमला जैसी ठंडी, 4 जिलों में प्रदूषण बढ़ा
Haryana Weather Update: हरियाणा के महेंद्रगढ़ की रातें शिमला जैसी ठंडी, 4 जिलों में प्रदूषण बढ़ा

सुबह-शाम हो रही धुंध के कारण तापमान में लगातार दर्ज की जा रही गिरावट
Haryana Weather Update, (आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह-शाम के वक्त ठंड महसूस होने लग गई है। हालाकिं दिन में धूप खिलने के कारण मौसम में गर्मी बनी रहती है। यदि आंकड़ों की बात करें तो 24 घंटे में महेंद्रगढ़ की रातें शिमला जैसी ठंडी दर्ज की गई हैं। यहां का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। अधिकांश जिलों में सुबह-शाम हो रही धुंध के कारण तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि 30 अक्टूबर यानी आज से 2 नवंबर तक मौसम में बदलाव रहने के आसार बन रहे हैं।

उत्तर और उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने से रात के तापमान में गिरावट आएगी, जबकि दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 30 अक्टूबर से 2 नवंबर के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा।

488 पर पहुंचा भिवानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स

हरियाणा में मौसम बदलाव के साथ ही प्रदेश में प्रदूषण भी तेजी से बढ़ा है। 4 जिले ऐसे रिकॉर्ड किए गए हैं, जहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यू) खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है। इनमें भिवानी जिले का एक्यू 488, चरखी दादरी 396, फरीदाबाद 399 और धौरेरा का 376 रिकॉर्ड किया गया है। वहीं 24 घंटे पहले पंचकूला में प्रदूषण के हालात बदल गए थे, यहां का अदक 334 तक पहुंच गया था।

2 नवंबर को बादल छाए रहने की संभावना, 3 को हो सकती है हल्की बारिश

1 नवंबर को हरियाणा में ठंडी हवाओं का अनुभव होगा। सुबह का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान रहेगा, जबकि दिन में तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दिन आसमान साफ रहेगा, जबकि 2 नवंबर को मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। इस दिन बादल छाने की संभावना है। तापमान में मामूली गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 3 नवंबर को हरियाणा में हल्की वर्षा के संकेत मिल सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन बारिश की संभावना 30 प्रतिशत तक हो सकती है। तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

ये भी पढ़ें: सीबीआई कोर्ट में नहीं होगी मानेसर भूमि घोटाले की सुनवाई