खतरे में अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी? 5 साल बाद Kapil Sharma Show में होगी नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री!

0
403
Kapil Sharma Show

Kapil Sharma show: कपिल शर्मा का लोकप्रिय कॉमेडी शो “द ग्रेट इंडियन कपिल शो” सीजन 2 में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। अब यह शो नवजोत सिंह सिद्धू की संभावित वापसी के कारण चर्चा में है।ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जारी इस शो का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू जज की कुर्सी पर दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में, सिद्धू के अचानक लौटने पर कपिल हैरान हो जाते हैं। जबकि अर्चना पूरन सिंह कपिल से कहती नजर आ रही हैं कि सिद्धू से कुर्सी खाली करवाएं। इस प्रोमो में कपिल शर्मा, सिद्धू और अर्चना के बीच का मजेदार संवाद दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

साथ ही, इस एपिसोड में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह अपनी पत्नी और अभिनेत्री गीता बसरा के साथ पहुंचे हैं, जिन्होंने शो में खूब मस्ती की। फैंस इस प्रोमो को देखकर सिद्धू की वापसी को लेकर बेहद उत्साहित हैं और शो के इस नए एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू ने 2013 से कपिल के शो में बतौर जज अपनी जगह बनाई थी, लेकिन 2019 में विवादित बयानों के कारण उन्हें शो छोड़ना पड़ा। उनकी जगह तब से अर्चना पूरन सिंह शो में जज की भूमिका निभा रही हैं। कपिल शर्मा का यह शो दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है और सिद्धू के इस संभावित लौटने से यह शो और भी ज्यादा चर्चा में आ गया है।