PM Modi in G7 Summit : आपसी भागीदारी की बुनियाद भरोसा : मोदी

0
132
PM Modi in G7 Summit : आपसी भागीदारी की बुनियाद भरोसा : मोदी
PM Modi in G7 Summit : आपसी भागीदारी की बुनियाद भरोसा : मोदी

जी-7 समिट में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पूरे विश्व को एक परिवार बताया

PM Modi in G7 Summit (आज समाज), पेरिस : फ्रांस में एविएशन में चल रही जी-7 समिट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में पूरी दुनिया को एक परिवार बताते हुए कहा कि भारत में हम दुनिया को परिवार मानते हैं। हमारा अनुभव बताता है कि विकास तभी असरदार होता है जब वह लोगों की आकांक्षाओं से जुड़ा हो। यही सिद्धांत हमारी अंतरराष्ट्रीय पार्टनरशिप का आधार भी है। उन्होंने कहा कि आज की दुनिया पहले से कहीं ज्यादा आपस में जुड़ी हुई और एक-दूसरे पर निर्भर है।

लेकिन, पार्टनरशिप तभी सफल हो सकती है जब वह भरोसे पर टिकी हो। आपसी भरोसा सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक संपत्ति है। दुख की बात है कि आज दुनिया में संसाधनों की नहीं, बल्कि भरोसे की कमी है। हमारी पार्टनरशिप का भविष्य इसी भरोसे को फिर से कायम करने पर निर्भर करता है।

उन्होंने कहा कि भारत का मानना है कि पार्टनरशिप की असली परीक्षा यह नहीं है कि हम दूसरों के लिए क्या बनाते हैं, बल्कि यह है कि हम दूसरों को अपने लिए कुछ बनाने में कैसे सक्षम बनाते हैं। ग्लोबल साउथ को दुनिया से बहुत उम्मीदें हैं। उसे केवल समर्थन नहीं, बल्कि पार्टनरशिप चाहिए। हमें लेन-देन वाली सोच से आगे बढ़कर समान पार्टनर के तौर पर काम करना चाहिए।

वैश्विक अर्थवयवस्था को नुकसान पहुंचा

मोदी ने कहा कि हम पश्चिम एशिया में शांति की दिशा में हुई प्रगति का स्वागत करते हैं। इस संघर्ष की वजह से क्षेत्र के हमारे मित्र देशों में जान-माल का नुकसान हुआ है। होर्मुज स्ट्रेट से होने वाले समुद्री व्यापार में रुकावट का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ा है।

आज शाम को मिलेंगे मोदी-ट्रंप

आज शाम 6:30 बजे मोदी-ट्रम्प की द्विपक्षीय मीटिंग होगी। व्हाइट हाउस के मुताबिक, भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ, निवेश और रणनीतिक साझेदारी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। पीएम मोदी जिस सेशन में शामिल हुए वह हाई लेवल वर्किंग सेशन था। इसकी थीम नई साझेदारियां बनाना और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करना थी। इस सेशन में जी-7 देशों के नेता, सहयोगी देशों के नेता और वर्ल्ड बैंक और अफ्रीकन डेवलपमेंट बैंक के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल हुए।

ये भी पढ़ें : PM Modi Breaking News : होर्मुज में गई कई भारतीयों की जान : मोदी

  • TAGS
  • [post_tags]