16 माह बाद होगी दोनों नेताओं की मुलाकात, भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौता और टैरिफ पर बात होने की संभावना
PM Modi-Trump Meeting (आज समाज), नई दिल्ली : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच आज शाम फ्रांस के शहर एविएशन में मुलाकात होगी। यह मुलाकात भारतीय समय अनुसार शाम साढ़े छह बजे होगी। ज्ञात रहे कि विश्व के दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के दो बड़े नेताओं के बीच यह मुलाकात 16 माह बाद होने जा रही है।
इससे पहले पीएम मोदी ने फरवरी 2025 में वॉशिंगटन में ट्रंप से मुलाकात की थी। उस समय ट्रंप ने अमेरिका के दूसरी बार राष्टÑपति बनने के बाद कार्यभार संभाला था। जिसके बाद पीएम मोदी उन्हें बधाई देने वहां पहुंचे थे। उस दौरान दोनों नेताओं ने आपसी व्यापार को नई ऊंचाई तक ले जाने की घोषणा की थी
टैरिफ के चलते रिश्तों में आया उतार-चढ़ाव
इसके जल्द बाद ही अमेरिका ने नई टैरिफ पॉलिसी लागू कर दी। जिससे भारत पर उच्च टैरिफ लगे और दोनों के रिश्तों में थोड़ी कड़वाहट आ गई। पिछले 16 महीनों के दौरान भारत-अमेरिका रिश्ते खासे उतार-चढ़ाव वाले रहे। इनमें ट्रम्प टैरिफ और एच-1 बी वीसा के मुद्दे खास रहे। हाल में ओमान की खाड़ी में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों के मारे जाने की घटना भी साने आई है।
बैठक के दौरान इन मुद्दों पर होगी वार्ता
आज शाम 6:30 बजे मोदी-ट्रम्प की द्विपक्षीय मीटिंग होगी। व्हाइट हाउस के मुताबिक, भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ, निवेश और रणनीतिक साझेदारी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। मंगलवार को पीएम मोदी जिस सेशन में शामिल हुए वह हाई लेवल वर्किंग सेशन था। इसकी थीम नई साझेदारियां बनाना और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करना थी। इस सेशन में जी-7 देशों के नेता, सहयोगी देशों के नेता और वर्ल्ड बैंक और अफ्रीकन डेवलपमेंट बैंक के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल हुए।
ये भी पढ़ें : PM Modi Breaking News : होर्मुज में गई कई भारतीयों की जान : मोदी


