PM Modi Breaking News : होर्मुज में गई कई भारतीयों की जान : मोदी

0
167
PM Modi Breaking News : होर्मुज में गई कई भारतीयों की जान : मोदी
PM Modi Breaking News : होर्मुज में गई कई भारतीयों की जान : मोदी

जी-7 समिट में पीएम मोदी ने उठाया होर्मुज में फंसे भारतीयों का मुद्दा

PM Modi Breaking News (आज समाज), पेरिस : पिछले दिनों होर्मुज में अमेरिकी हमले में मारे गए तीन भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा पीएम मोदी ने जी-7 समिट में जोरदार तरीके से उठाया। जब पीएम मोदी ने यह मुद्दा सभी सहयोगी देशों के प्रतिनिधियों के सामने उठाया तो उस समय डोनाल्ड ट्रंप भी वहां पर मौजूद थे। जी-7 समिट के आउटरीच सेशन में मोदी ने कहा- बीते दिनों होर्मुज जलडमरूमध्य में हुए विवाद से पूरी दुनिया को परेशानी हुई। उन्होंने कहा कि इस दौरान कई भारतीय नागरिकों ने भी अपनी जान गंवाई है। वैश्विक समुद्री व्यापार के जरिए देशों को जोड़ने वाले नाविकों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।

वैश्विक अर्थवयवस्था को नुकसान पहुंचा

मोदी ने कहा कि हम पश्चिम एशिया में शांति की दिशा में हुई प्रगति का स्वागत करते हैं। इस संघर्ष की वजह से क्षेत्र के हमारे मित्र देशों में जान-माल का नुकसान हुआ है। होर्मुज स्ट्रेट से होने वाले समुद्री व्यापार में रुकावट का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ा है।

आज शाम को मिलेंगे मोदी-ट्रंप

आज शाम 6:30 बजे मोदी-ट्रम्प की द्विपक्षीय मीटिंग होगी। व्हाइट हाउस के मुताबिक, भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ, निवेश और रणनीतिक साझेदारी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। पीएम मोदी जिस सेशन में शामिल हुए वह हाई लेवल वर्किंग सेशन था। इसकी थीम नई साझेदारियां बनाना और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करनाह्ण थी। इस सेशन में जी-7 देशों के नेता, सहयोगी देशों के नेता और वर्ल्ड बैंक और अफ्रीकन डेवलपमेंट बैंक के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल हुए।

इन देशों के प्रतिनिधि ले रहे भाग

जी-7 समिट में इसके सदस्य देशों कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका के नेता शामिल होंगे। इसके अलावा यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि भी इसमें भाग ले रहे हैं। फ्रांस ने समिट में जी-7 देशों के अलावा कई अन्य देशों के नेताओं को भी सम्मेलन में आमंत्रित किया है। इनमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज, नासियो लूला दा सिल्वा, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यंग, केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो भी शामिल हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]