Republic Day Theme: वंदेमातरम पर रखी गई 77वें गणतंत्र दिवस की थीम

0
293
Republic Day Theme: वंदेमातरम पर रखी गई 77वें गणतंत्र दिवस की थीम
Republic Day Theme: वंदेमातरम पर रखी गई 77वें गणतंत्र दिवस की थीम

कर्तव्य पथ पर परेड में निकलेगी 30 झांकियां, स्वतंत्रता का मंत्र-वंदे मातरम, समृद्धि का मंत्र-आत्मनिर्भर भारत थीम पर आधारित होंगी झांकियां
Republic Day Theme, (आज समाज), नई दिल्ली: 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर 30 झांकियां निकलेंगी। झांकियां स्वतंत्रता का मंत्र-वंदे मातरम, समृद्धि का मंत्र-आत्मनिर्भर भारत थीम पर आधारित होंगी। गणतंत्र दिवस की थीम भी वंदेमातरम पर रखी गई है। कर्तव्य पथ पर एनक्लोजर के बैकग्राउंड में वंदेमातरम् की लाइन्स वाली पुरानी पेंटिंग बनाई जाएगी। मेन स्टेज पर फूलों से वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चटर्जी को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

परेड में पहली बार बैक्ट्रियन ऊंट, नई बटालियन भैरव भी मार्च पास्ट करेगी। हालांकि इस बार के फ्लाईपास्ट में राफेल, एसयू-30, अपाचे जैसे 29 विमान शामिल होंगे। हालांकि इस बार तेजस को नहीं रखा गया है। इस बार गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन होंगे।

निमंत्रण पत्रों पर वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ का लोगो होगा

निमंत्रण पत्रों पर वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ का लोगो होगा। परेड खत्म होने पर वंदे मातरम की थीम वाले बैनर के साथ गुब्बारों को हवा में छोड़ा जाएगा। पारंपरिक प्रथा से हटकर, परेड स्थल पर एनक्लोजर के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले वीवीआईपी और अन्य लेबल का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इनकी जगह सभी एनक्लोजर का नाम भारतीय नदियों के नाम पर रखा गया है।

रिमाउंट एंड वेटरनरी विंग के जानवर परेड में होंगे शामिल

पहली बार सेना की रिमाउंट एंड वेटरनरी विंग के जानवर परेड में शामिल होंगे। इनमें 2 बैक्ट्रियन ऊंट, 4 जास्कर टट्टू, 4 शिकारी पक्षी और 10 मिलिट्री डॉग शामिल हैं। पहली बार भैरव लाइट कमांडो बटालियन भी गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेगी। अक्टूबर 2025 में भैरव बटालियन को इन्फैंट्री और स्पेशल फोर्सेज के बीच अंतर को पाटने के लिए बनाया गया था।

भारतीय वाद्ययंत्रों के नाम पर रखा जाएगा एनक्लोजर का नाम

29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के लिए भी एनक्लोजर का नाम भारतीय वाद्ययंत्रों- बांसुरी, डमरू, एकतारा, एसराज, मृदंगम, नगाड़ा, पखावज, संतूर, सारंगी, सरिंदा, सरोद, शहनाई, सितार, सुरबहार, तबला और वीणा के नाम पर रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें: घुसपैठियों को वोटर बना रही टीएमसी, आबादी का संतुलन बिगड़ रहा: पीएम मोदी

  • TAGS
  • [post_tags]