Skyroot Vikram-1 Launched: अंतरिक्ष में भारत की लंबी छलांग, देश का पहला प्राइवेट रॉकेट विक्रम-1 लॉन्च, इस खास क्लब में हुई एंट्री

0
160
Skyroot Vikram-1 Launched

Skyroot Vikram-1 Launched, (आज समाज), अमरावती: भारत की प्राइवेट स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने देश का पहला प्राइवेट आॅर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 सफलतापूवर्क लॉन्च कर दिया है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। हैदराबाद की कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने इसरो के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से आज शनिवार को विक्रम-1 रॉकेट की लॉन्चिंग की। (Skyroot Vikram-1 Launched)

प्रधानमंत्री ने इसरो वैज्ञानिकों को दी बधाई

विक्रम-1 रॉकेट की लॉन्चिंग से रोजगार, निवेश, सैटेलाइट लॉन्चिंग व स्टार्टअप्स को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। लॉन्चिंग को ‘मिशन आगमन’ नाम दिया गया है और यह 450 किलोमीटर ऊपर कक्षा मं पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन करके इस उपलब्धि के लिए स्काईरूट को बधाई दी है। उन्होंने स्काईरूट एयरोस्पेस के संस्थापकों से फोन पर बात की और कहा, विक्रम-1 के पहले आॅर्बिटल की लॉन्चिंग भारत के अंतरिक्ष सफर के लिए एक ऐतिहासिक नई शुरुआत है।

टेस्ट पहले ही प्रयास में सफल रहा

विक्रम-1 की लॉन्चिंग 11:30 बजे होनी थी, पर 5 मिनट पहले काउंटडाउन रोक दिया गया। कुछ देर रुककर दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर इसे दोबारा शुरू किया गया। टेस्ट पहले ही प्रयास में सफल रहा। इस पूरे मिशन की कीमत लगभग 19 करोड़ से 28 करोड़ रुपए है। लगभग 4 वर्ष पहले 2022 में स्काईरूट एयरोस्पेस ने विक्रम-एस सबआॅर्बिटल रॉकेट का सफल परीक्षण किया था। यह 89.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक गया था। अब विक्रम-1 450 किमी की पृथ्वी की सर्कलर निचली कक्षा तक पहुंच गया है।

इसरो के पूर्व दो वैज्ञानिकों ने लॉन्च की थी कंपनी

देश की अंतरक्षि एजेंसी इसरो के दो पूर्व वैज्ञानिकों नागा भरत डाका और पवन कुमार चंदना ने वर्ष 2018 में स्काईरूट एयरोस्पेस कंपनी की शुरुआत की थी। उन्होंने सरकार जॉब छोड़कर देश की पहली प्राइवेट रॉकेट लॉन्च कंपनी बनाने का लक्ष्य रखा था जिसे आज पूरा करके दिखा दिया है। पवन कुमार चंदना ने बताया, पहले हमने ‘विक्रम-एस’ को ‘मिशन सर्वम’ नाम दिया था और अब हमने ‘विक्रम-1’ के लॉन्च को ‘मिशन आगमन’ नाम दिया है।

विक्रम-1 की विशेषताएं

  • स्काईरूट के अनुसार विक्रम-1 रॉकेट का वजन 40 टन है। यह 20 मीटर यानी लगभग 7 मंजिला ऊंची इमारत के बराबर है। यह 8 किमी प्रति सेकंड की रफ्तार से सैटेलाइट ले जा सकता है।
  • विक्रम-1 को अभी 350 किलोग्राम के पेलोड के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी अंतिम पेलोड क्षमता 500 किलोग्राम होगी।
  • विक्रम-1 350 किलोग्राम वजन वाले सैटेलाइट को ‘लो अर्थ ऑर्बिट में व 260 किलो वजनी सैटेलाइट को ‘सन सिंक्रोनस ऑर्बिट’ में ले जाने में सक्षम है।
  • कंपनी के सह-संस्थापक पवन कुमार चंदना के मुताबिक यह उपग्रह को पृथ्वी की सतह से 500 किमी की ऊंचाई तक अंतरिक्ष में ले जाने में सक्षम है।
  • स्काईरूट के अनुसार इस लॉन्च व्हीकल का डायमीटर 1.7 मीटर है व इसकी इसकी थ्रस्ट क्षमता 1200 किलोन्यूटन है। इसका 3डी-प्रिंटेड लिक्विड इंजन पारंपरिक इंजन से 50 प्रतिशत हल्का है। कंपनी का कहना है कि इसके सॉलिड फ्यूल बूस्ट कार्बन फाइबर से बने हैं।

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार नहीं चाहते एनसीपी का मर्जर, जानें क्या है वजह

  • TAGS
  • [post_tags]