Siddaramaiah Vs DK Shivakumar: कर्नाटक सीएम पद को लेकर स्थिति साफ करें राहुल गांधी: सिद्धारमैया

0
203
Siddaramaiah Vs DK Shivakumar: कर्नाटक सीएम पद को लेकर स्थिति साफ करें राहुल गांधी: सिद्धारमैया
Siddaramaiah Vs DK Shivakumar: कर्नाटक सीएम पद को लेकर स्थिति साफ करें राहुल गांधी: सिद्धारमैया

कहा- हर दिन भ्रम, डिप्टी सीएम शिवकुमार ने लिखा- प्रार्थना नाकाम नहीं होती
Siddaramaiah Vs DK Shivakumar, (आज समाज), बेंगलुरु: कर्नाटक में सीएम पद को लेकर जारी खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही। अब खुद सीएम सिद्धारमैया ने इस मामले में राहुल गांधी से हस्तक्षेप करने की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी के साथ मीटिंग के दौरान सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार की मौजूदगी में लीडरशिप का मुद्दा उठा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि वह कैबिनेट विस्तार करना चाहते हैं, लेकिन कर्नाटक सीएम के पद को लेकर हर दिन भ्रम की स्थिति बन रही है। ऐसे में राहुल गांधी को सीएम पद की स्थिति को साफ करना चाहिए।

डीके शिवकुमार ने राहुल गांधी से अकेले में की थी चर्चा

इसी बीच बुधवार को कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने एक्स पोस्ट में लिखा, भले ही कोशिश नाकाम हो जाए, लेकिन प्रार्थना नाकाम नहीं होती। ऐसे में उनकी पोस्ट को राजनीतिक नजरिए से देखा जा रहा है। दरअसल, कांग्रेस लीडर राहुल गांधी 13 जनवरी को मैसुरु पहुंचे थे। इस दौरान एयरपोर्ट पर डीके शिवकुमार ने राहुल गांधी से अकेले में चर्चा की थी।

सीएम पद को लेकर सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच तनाव की स्थिति

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। शिवकुमार के समर्थक विधायकों का कहना है कि 2023 में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब मुख्यमंत्री पद के लिए 2.5-2.5 साल की डील हुई थी, लेकिन सिद्धारमैया समर्थक इसे नकारते आए हैं।

सिद्धारमैया कैबिनेट फेरबदल के पक्ष में

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का 20 नवंबर 2025 को 2.5 साल का कार्यकाल पूरा हुआ। तब से ही सत्ता संतुलन को लेकर बयानबाजी जारी है। कुछ विधायक जो डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के समर्थक माने जाते हैं, वे दिल्ली जाकर खड़गे से भी मिले थे। सिद्धारमैया कैबिनेट फेरबदल के पक्ष में हैं।

जबकि शिवकुमार चाहते हैं कि पार्टी पहले नेतृत्व परिवर्तन पर फैसला करे। पार्टी के अंदरूनी हलकों में यह भी माना जा रहा है कि यदि हाई कमान कैबिनेट विस्तार को मंजूरी देता है, तो इससे सिद्धारमैया के पूरे कार्यकाल (5 साल) तक टिके रहने का संकेत मिल सकता है, जो शिवकुमार की सीएम बनने की संभावनाओं को कम कर देगा।

  • TAGS
  • [post_tags]