PM Modi Pongal Celebration: तमिल संस्कृति साझी विरासत, पोंगल प्रकृति-परिवार के साथ संतुलन बनाता है: पीएम मोदी

0
288
PM Modi Pongal Celebration: तमिल संस्कृति साझी विरासत, पोंगल प्रकृति-परिवार के साथ संतुलन बनाता है: पीएम मोदी
PM Modi Pongal Celebration: तमिल संस्कृति साझी विरासत, पोंगल प्रकृति-परिवार के साथ संतुलन बनाता है: पीएम मोदी

केंद्रीय राज्यमंत्री के घर पहुंचकर पीएम मोदी ने मनाया पोंगल
PM Modi Pongal Celebration, (आज समाज), नई दिल्ली: तमिल संस्कृति दुनिया की सबसे प्राचीन जीवित सभ्यताओं में से एक है। तमिल संस्कृति सदियों को जोड़ती है। आज पोंगल एक ग्लोबल त्योहार बन गया है। उक्त शब्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहे। वह बुधवार सुबह केंद्रीय राज्यमंत्री एल मुरुगन के आवास पर आयोजित पोंगल समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान पीएम ने पूजा की। उन्होंने गाय को भी भोजन खिलाया। पीएम मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया में तमिल समुदाय और जो लोग तमिल संस्कृति को पसंद करते हैं।

पोंगल को बहुत उत्साह से मनाते हैं और मुझे उनमें से एक होने पर गर्व है। मोदी ने कहा कि पोंगल का त्योहार हमें प्रकृति, परिवार और समाज के बीच एक अच्छा संतुलन बनाए रखने का महत्व सिखाता है। जमीन और सूरज के प्रति हमारी कृतज्ञता दिखाता है। उन्होंने कहा, तमिल संस्कृति दुनिया की सबसे प्राचीन जीवित सभ्यताओं में से एक है। यह संस्कृति इतिहास से सीख लेकर भविष्य का मार्ग दिखाती है।

धरती हमें जो देती है, उसकी रक्षा और सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी

पीएम ने कहा, पोंगल हमें सिखाता है कि कृतज्ञता सिर्फ शब्दों तक सीमित न रहे, बल्कि जीवन का हिस्सा बने। धरती हमें जो देती है, उसकी रक्षा और सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है। तमिल संस्कृति में पोंगल बहुत खुशी का मौका होता है। यह हमारे किसानों की कड़ी मेहनत का जश्न मनाता है। इसलिए हमारा लक्ष्य ये होना चाहिए कि हमारी थाली भी भरी रहे, हमारी जेब भी भरी रहे और हमारी धरती भी सुरक्षित रहे।

तमिल संस्कृति से जुड़े कई कार्यक्रमों में भाग लेना सुखद अनुभव

बीते एक साल में तमिल संस्कृति से जुड़े कई कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिला, जो बेहद सुखद अनुभव रहा। गंगईकोंड चोलपुरम के 1000 साल पुराने मंदिर में दर्शन का सौभाग्य मिला। काशी तमिल संगमम (वाराणसी) में तमिल संस्कृति की जीवंत परंपराओं को करीब से देखा। रामेश्वरम में पंबन ब्रिज के उद्घाटन के दौरान तमिल विरासत की समृद्धि और महानता का अनुभव हुआ।

  • TAGS
  • [post_tags]