Droupadi Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू ने पनडुब्बी आईएनएस वाघषीर में की यात्रा

0
211
Droupadi Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू ने पनडुब्बी आईएनएस वाघषीर में की यात्रा
Droupadi Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू ने पनडुब्बी आईएनएस वाघषीर में की यात्रा

दो लड़ाकू विमानों में भी उड़ान भर चुकी है द्रौपदी मुर्मू
Droupadi Murmu, (आज समाज), कारवाड़: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज पनडुब्बी आईएनएस वाघषीर में यात्रा की। सबमरीन में यात्रा करने वाली द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति है। इससे पहले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रपति रहते हुए सबमरीन में यात्रा की थी। कलाम ने फरवरी 2006 में पनडुब्बी यात्रा की थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति ने कर्नाटक के कारवाड़ नेवल बेस पर पनडुब्बी में यात्रा की। राष्ट्रपति नौसेना की वर्दी पहनकर पनडुब्बी में पहुंची थी।

आपको बता दें कि पी 75 स्कॉर्पीन प्रोजेक्ट की छठी और अंतिम पनडुब्बी आईएनएस वाघषीर को जनवरी में नौसेना में शामिल किया गया था। द्रौपदी मुर्मू भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति भी हैं। उन्होंने इस साल 29 अक्टूबर को राफेल और 2023 में सुखोई 30 एमकेआई में उड़ान भरी।

सबमरीन में यात्रा करने वाले पहले भारतीय राष्ट्राध्यक्ष थे डॉ. कलाम

भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम सबमरीन में यात्रा करने वाले पहले भारतीय राष्ट्राध्यक्ष थे। डॉ. कलाम 13 फरवरी 2006 को ईस्टर्न नेवल कमांड के तहत विशाखापट्टनम में सबमरीन में कुछ घंटों के लिए बंगाल की खाड़ी में रहे। उनके साथ तत्कालीन नौसेना प्रमुख अरुण प्रकाश भी थे। सबमरीन की कमान कमांडर पीएस बिष्ट संभाल रहे थे। सबमरीन यात्रा के बाद डॉ. कलाम ने पत्रकारों से कहा था, पानी के अंदर सबमरीन में यात्रा करने का यह मेरा पहला अनुभव है। मैंने सीखा कि जब भारतीय नौसेना की यह साइलेंट फोर्स पानी के अंदर होती है तो वह कैसे काम करती है।

वाघषीर की खासियत

  • स्कॉरपीन यानी कलवरी क्लास की सबमरीन आईएनएस वाघषीर को 4 साल पहले मुबंई के मझगांव डॉक्स से प्रोजेक्ट-75 के तहत लॉन्च किया गया था।
  • बेहद आधुनिक नेविगेशन और ट्रैकिंग सिस्टम्स से लैस यह एक डीजल-इलेक्ट्रिक सबमरीन है। इसमें कई घातक हथियार लगे हैं। इस सबमरीन को साइलेंट किलर भी कहा जाता है।
  • प्रोजेक्ट-75 के तहत 5 आधुनिक पनडुब्बियों को देश के समुद्र की रक्षा में तैनात किया गया है। आईएनएस वाघषीर इस प्रोजेक्ट की आखिरी पनडुब्बी थी।
  • पानी की सतह पर इसकी स्पीड 20 किलोमीटर प्रतिघंटा होती है, जबकि पानी के अंदर ये 37 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती है।
  • इसकी रेंज गति के मुताबिक तय होती है। अगर यह सतह पर 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है, तो यह 12 हजार किलोमीटर तक चल सकती है।
  • पानी के अंदर यह 1020 किलोमीटर की रेंज तक जा सकती है लेकिन गति 7.4 किलोमीटर प्रति घंटा होनी चाहिए।
  • यह कलवारी क्लास पनडुब्बी है। इस क्लास की पनडुब्बियों की लंबाई लगभग 221 फीट, बीम 20 फीट और ऊंचाई 40 फीट होती है।

पानी के अंदर 30 समुद्री बारूदी सुरंग बिछा सकती है वाघषीर

वाघषीर 50 दिनों तक पानी के अंदर रह सकती है। अधिकतम 350 फीट की गहराई जा सकती है। इसमें 8 सैन्य अधिकारी और 35 सेलर तैनात किए जा सकते हैं। इनके अंदर एंटी-टॉरपीड काउंटर मेजर सिस्टम लगा है। इसके अलावा 533 मिमी के 6 टॉरपीडो ट्यूब्स होते हैं, जिनसे 18 एसयूटी टॉरपीडोस या एसएम 39 एक्सोसेट एंटी-शिप मिसाइल लॉन्च की जा सकती हैं। इसके अलावा यह पानी के अंदर 30 समुद्री बारूदी सुरंग बिछा सकती है।

  • TAGS
  • [post_tags]