Weather: पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा और ठंडी हवाएं अभी बनी रहेंगी दुश्वारियां

0
224
Weather
देश की राजधानी दिल्ली दिल्ली में आज अलसुबह इंडिया गेट का दृश्य।

India Weather Updates, (आज समाज), नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के अलावा हरियाणा-पंजाब और दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ सहित पूरा उत्तर भारत इन दिनों घने कोहरे की मार झेल रहा है और फ़िलहाल ऐसे मौसम से राहत के आसार नहीं हैं। शनिवार रात से रविवार सुबह तक तो हरियाणा, पंजाब व दिल्ली और आसपास के इलाकों में घने कोहरे ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। साथ चल रही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। दिल्ली में वायु प्रदूषण भी लगातार आफत बढ़ा रहा है। यहां एक्यूआई 400 के करीब है। शहर में कई जगह एक्यूआई 400 पार भी है।

दिल्ली : घना स्मॉग भी था जिससे विजिबिलिटी कम 

देश की राजधानी दिल्ली के आज सुबह अक्षरधाम इलाके का दृश्य।

उत्तर भारत के अलावा देश के और भी कई इलाकों में रविवार को लोगों की सुबह घने कोहरे, कई जगह स्मॉग व ठंडी हवाओं के साथ हुई। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यहां घना स्मॉग भी था जिससे विजिबिलिटी कम हो गई है और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हुई। हालांकि, दिल्ली एयरपोर्ट की ट्रैवल एडवाइजरी के अनुसार, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाओं पर खास असर नहीं पड़ा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली कैबिनेट ने बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ राजधानी की लड़ाई को मजबूत करने और पर्यावरण शासन में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले मंजूर किए हैं।

करनाल शहर में घना कोहरा और शीतलहर छाई रही

हरियाणा के करनाल शहर में घना कोहरा और शीतलहर छाई रही, यहां सुबह 8 बजे तापमान 9 डिग्री सेल्सियस था। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भी शीतलहर की स्थिति और घना कोहरा जारी रहा। आईएमडी ने शहर के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आगरा को भी रविवावर सुबह घने कोहरे की मोटी परत ने ढक लिया। कोहरा इतना घना था कि ताज व्यू पॉइंट से ताजमहल दिखाई नहीं दे रहा था।

कानपुर : ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा 

उधर समूचे कानपुर में शीतलहर चली और लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते देखते। असम के गुवाहाटी शहर में भी रविवार सुबह शीतलहर चलने के कारण लोग कोहरे की परत के साथ जागे। आईएमडी ने शहर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है।

ये भी पढ़ें : Bihar-Jharkhand Border: जसीडीह-झाझा रेलखंड पर पटरी से उतरे मालगाड़ी के 8 डिब्बे, कुछ नदी में गिरे 

  • TAGS
  • [post_tags]