Manickam Tagore: आरएसएस नफरत फैलाने वाला संगठन, अलकायदा की तरह काम करता है: मणिकम टैगोर

0
234
Manickam Tagore: आरएसएस नफरत फैलाने वाला संगठन, अलकायदा की तरह काम करता है: मणिकम टैगोर
Manickam Tagore: आरएसएस नफरत फैलाने वाला संगठन, अलकायदा की तरह काम करता है: मणिकम टैगोर

पवन खेड़ा बोले, आरएसएस में सीखने जैसा कुछ नहीं, गोडसे से जुड़े संगठन से गांधी द्वारा स्थापित संगठन क्या सीख सकता है
Manickam Tagore, (आज समाज), नई दिल्ली: तमिलनाडु से कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने आरएसएस को लेकर तीखा बयान दिया है। मणिकम टैगोर ने कहा, आरएसएस एक नफरत फैलाने वाला संगठन है, अलकायदा की तरह काम करता है। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी आरएसएस पर निशाना साधा है। पवन खेड़ा ने कहा, आरएसएस से सीखने जैसा कुछ नहीं है। गोडसे से जुड़े संगठन से गांधी द्वारा स्थापित संगठन क्या सीख सकता है?। दरअसल कांग्रेस दिग्विजय सिंह की पोस्ट से नाराज है। दिग्विजय सिंह गत दिवस एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा था कि Quora site पर मुझे यह चित्र मिला।

बहुत ही प्रभावशाली है। किस प्रकार आरएसएस का जमीनी स्वयंसेवक व जनसंघ-भाजपा का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री व देश का प्रधानमंत्री बना। यह संघटन की शक्ति है। ..जय सिया राम। आपको बता दें कि रविवार को कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस दिल्ली में इंदिरा भवन में मनाया गया। कार्यक्रम में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य नेता शामिल हुए। इसी दौरान यह बयानबाजी हुई।

बीजेपी की तर्ज पर काम करने की सलाह दी

दिग्विजय सिंह की पोस्ट पर विवाद हुआ। शाम होते-होते उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा- मैंने संगठन की तारीफ की है। मैं आरएसएस, मोदी और उनकी नीतियों का घोर विरोधी हूं। जो मुझे कहना था वो मैंने सीडब्ल्यूसी की मीटिंग में कह दिया। इससे पहले दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई मीटिंग में कांग्रेस में संगठन को मजबूत बनाने के लिए बीजेपी की तर्ज पर काम करने के लिए कहा था।

लोगों के अधिकार छीन रही भाजपा: खड़गे

कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में खड़गे ने कहा कि पिछले 11 सालों में, मोदी सरकार ने कांग्रेस द्वारा बनाए गए संस्थानों को कमजोर किया है। आरएसएस-बीजेपी नेताओं ने राष्ट्रीय ध्वज, संविधान, अशोक चक्र और वंदे मातरम् का अनादर किया है। वे लोगों के अधिकारों को दबाते हैं, स्वतंत्रता आंदोलन से उनका कोई लेना-देना नहीं है, और आज वे लोगों के अधिकार छीन रहे हैं।

कांग्रेस 140 साल पुरानी पार्टी, हमारे पास सीखने को बहुत कुछ

शशि थरूर ने कहा कांग्रेस 140 साल पुरानी पार्टी है। हमारे पास सीखने को बहुत कुछ है। हर संगठन को हमेशा बेहतर बनाने के कई तरीके होते हैं। दिग्विजय ने जो कहा वो उनसे पूछिए।

सभी को अपनी राय रखने का अधिकार: सचिन पायलट

सचिन पायलट ने कहा, कांग्रेस एकजुट है, लेकिन दिग्विजय सिंह की आरएसएस की संगठनात्मक क्षमता के बारे में टिप्पणियों के बाद कांग्रेस के भीतर विवाद की अफवाहों के बीच सभी को अपनी राय रखने का अधिकार है।

140 साल की कांग्रेस अभी भी युवा है, और नफरत से लड़ती है: मणिकम टैगोर

एक्स पर एक पोस्ट में, मणिक्कम टैगोर ने एक फुटबॉल मैच में एक शानदार सेल्फ-गोल शेयर करते हुए लिखा कि मशहूर सेल्फ गोल। हमारे पास एक है। गोडसे के संगठन से नफरत के अलावा कुछ भी सीखने को नहीं है। 140 साल की कांग्रेस अभी भी युवा है, और नफरत से लड़ती है।

  • TAGS
  • [post_tags]