West Bengal Election: पीएम मोदी का कोलकाता में रोड शो, बोले- टीएमसी का घमंड टूटा, भाजपा की जीत तय

0
240
West Bengal Election: पीएम मोदी का कोलकाता में रोड शो, बोले- टीएमसी का घमंड टूटा, भाजपा की जीत तय
West Bengal Election: पीएम मोदी का कोलकाता में रोड शो, बोले- टीएमसी का घमंड टूटा, भाजपा की जीत तय

कहा- टीएमसी ने कुकर्मों की वजह से बंगाल के लोगों का भरोसा खो दिया
West Bengal Election, (आज समाज), कोलकाता: पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता में रोड किया। इस दौरान उन्होंने बंगाल की टीएमसी सरकार पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा, 15 साल पहले टीएमसी मां, माटी, मानुष का नारा देकर सत्ता में आई थी, आज वे इन शब्दों को बोल भी नहीं पाते। अगर बोलेंगे, तो इनके पाप सामने आ जाएंगे। टीएमसी राज में मां-माटी और मानुष का सम्मान नहीं है।

इससे पहले पीएम ने पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के बनगांव और हुगली के हरिपाल में चुनावी जनसभा को भी संबोधित किया। रोड शो से पहले पीएम ने ांथानिया कालीबाड़ी में मां काली के दर्शन भी किए। उन्होंने बनगांव में कहा, पहले फेज के मतदान में टीएमसी का घमंड टूट चुका है। दूसरे चरण में भाजपा की जीत तय होती दिख रही है। पीएम ने आरोप लगाया कि टीएमसी शासन में छोटे-छोटे नेता और गुंडे खुद को सरकार समझने लगे हैं।

जब अत्याचार अपनी सीमा पार करता है, तो जनता मां दुर्गा का रूप लेकर अन्याय का अंत करती है

हुगली में पीएम ने कहा, टीएमसी सरकार ने अपने कुकर्मों की वजह से बंगाल के लोगों का भरोसा खो दिया है। यही कारण है कि लोगों को बार-बार कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ता है। पीएम ने कहा, 15 साल तक टीएमसी ने बंगाल के लोगों को डराकर रखा, लेकिन वे एक बात भूल गए। जब अत्याचार अपनी सीमा पार करता है, तो जनता मां दुर्गा का रूप लेकर अन्याय का अंत करती है।

केजरीवाल बोले- पीएम के तीन दोस्त ईडी, सीबीआई और ज्ञानेश कुमार

केजरीवाल ने कहा- सोशल मीडिया पर लोग प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ हैं, उनके खिलाफ मीम्स बना रहे हैं। मोदी ईमानदारी से चुनाव नहीं जीत सकते। उनके तीन दोस्त हैं- एऊ, उइक और ज्ञानेश कुमार। पीएम ने पूरे देश से सेना यहां बुला ली है, इसकी क्या जरूरत है? इतना सब होने के बाद भी अगर मोदी जी चुनाव हार जाते हैं, तो बंगाल के लोग उनसे पूछना चाहते हैं कि क्या वह इस्तीफा देंगे?

ममता पर काली मां का आशीर्वाद

कोलकाता में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने टीएमसी के समर्थन में रैली की। इस दौरान उन्होंने कहा, एक साल पहले मुझे झूठे केस में जेल भेजा गया था। अब ईडी, सीबीआई, केंद्रीय बल, मोदी जी, सब लोग ममता बनर्जी के पीछे पड़े हैं। भाजपा के मुख्यमंत्री घर-घर जा रहे हैं, एक महिला के पीछे सब लगे हैं। फिर भी वह जीतेंगी क्योंकि उन पर काली मां का आशीर्वाद है।

ये भी पढ़ें: White House Shooting: पीएम मोदी ने की हमले की निंदा, लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

  • TAGS
  • [post_tags]