AAP MP Sanjay Singh: राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग, संजय सिंह ने उपराष्ट्रपति को सौंपी याचिका

0
296
AAP MP Sanjay Singh: राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग, संजय सिंह ने उपराष्ट्रपति को सौंपी याचिका
AAP MP Sanjay Singh: राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग, संजय सिंह ने उपराष्ट्रपति को सौंपी याचिका

कहा- पार्टी छोड़ना दलबदल विरोधी कानून का स्पष्ट उल्लंघन
AAP MP Sanjay Singh, (आज समाज), नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग की है। इस संबंध में संजय सिंह की ओर से एक याचिका उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को सौंपी गई है। याचिका में कहा गया है, इन सदस्यों का पार्टी छोड़ना दलबदल विरोधी कानून का स्पष्ट उल्लंघन है।

संजय सिंह के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने अधिवक्ता कपिल सिब्बल और लोकसभा के पूर्व महासचिव पीडीटी अचारी सहित कई संवैधानिक विशेषज्ञों से सलाह ली है। आपको बता दें कि आप के 10 राज्यसभा सांसदों में से राघव चड्‌ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक, हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजेंदर गुप्ता ने शुक्रवार को बीजेपी जॉइन कर ली थी।

राघव चड्ढा के 19 लाख फॉलोअर्स घटे

इस बीच राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर करीब 19 लाख फॉलोअर्स कम हो गए हैं। 48 घंटे पहले उनके फॉलोअर 14.6 मिलियन (1 करोड़ 46 लाख) थे। रविवार दोपहर तक यह 12.7 मिलियन (1 करोड़ 32 लाख) बचे हैं।

स्वाति मालीवाल बोली- मेरे साथ मारपीट की गई, एफआईआर वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया

वहीं, स्वाति मालीवाल ने आप और अरविंद केजरीवाल पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने 2006 से केजरीवाल के साथ काम किया, हर आंदोलन में साथ दिया, लेकिन बाद में उनके साथ पार्टी में दुर्व्यवहार हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके घर में उनके साथ मारपीट कराई गई और एफआईआर वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया। मालीवाल ने कहा कि उन्हें दो साल तक संसद में बोलने का मौका नहीं दिया गया जो बेहद शर्मनाक है।

ये भी पढ़ें: White House Shooting: पीएम मोदी ने की हमले की निंदा, लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

  • TAGS
  • [post_tags]