Kavitha Launches New Party: तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी ने बनाई नई पार्टी टीआरएस

0
273
Kavitha Launches New Party: तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी ने बनाई नई पार्टी टीआरएस
Kavitha Launches New Party: तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी ने बनाई नई पार्टी टीआरएस

2028 में विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान
Kavitha Launches New Party, (आज समाज), हैदराबाद: भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की पूर्व नेता के. कविता ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना (टीआरएस) लॉन्च की। बीआरएस से अलग होने के लगभग सात महीने बाद उन्होंने यह कदम उठाया। हैदराबाद में एक लॉन्च इवेंट आयोजित करते हुए, के. कविता ने घोषणा की कि उनकी पार्टी का नाम तेलंगाना राष्ट्र सेना (टीआरएस) है।

दिलचस्प बात यह है कि उनके पिता और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने भी पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) लांच की थी, जिसके बाद उन्होंने पार्टी का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) कर दिया था।

अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर जान गंवाने वाले लोगों को पुष्पांजलि अर्पित की

आज इससे पहले कविता ने हैदराबाद के गन पार्क में स्थित अमरवीरुला स्तूपम पर, तेलंगाना को एक अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर 1969 में हुए आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को पुष्पांजलि अर्पित की।

शुक्रवार को कविता ने राज्य में एक नई क्षेत्रीय राजनीतिक शक्ति शुरू करने की योजना की घोषणा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह शक्ति राज्य की आकांक्षाओं और अधूरे एजेंडे पर केंद्रित होगी।

कांग्रेस, भाजपा और बीआरएस पर हमला बोला

पार्टी के नाम और एजेंडे की घोषणा करते हुए कविता ने सत्ताधारी कांग्रेस, भाजपा और बीआरएस पर तीखा हमला बोला। पिता को बदला हुआ इंसान और आत्माहीन बताया। कविता ने कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी इसलिए बनाई क्योंकि उनके पिता लोगों के मुद्दों पर प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। कविता ने कहा कि उनकी पार्टी 2028 में विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

दिल्ली आबकारी नीति मामले में नाम आने पर 165 दिन जेल में रही कवित

पिता केसीआर ने ही पार्टी से निकाला था मालूम हो, दिल्ली आबकारी नीति मामले में नाम आने पर वे 165 दिन जेल में भी रहीं। सितंबर 2025 में उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।

कविता को बीआरएस से निकालने का फैसला उनके पिता के. चंद्रशेखर राव ने ही किया था। बीआरएस ने बयान जारी कर कहा था कि कविता की गतिविधियां पार्टी के खिलाफ थीं।

ये भी पढ़ें: White House Shooting: पीएम मोदी ने की हमले की निंदा, लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

  • TAGS
  • [post_tags]