Indias First Bullet Train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन की फोटो आई सामने

0
104
Indias First Bullet Train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन की फोटो आई सामने
Indias First Bullet Train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन की फोटो आई सामने

रेल मंत्रालय के गेट नंबर 4 पर मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल की फोटो लगाई
Indias First Bullet Train, (आज समाज), अहमदाबाद: भारत की पहली बुलेट ट्रेन की शुरूआती तस्वीर सामने आ गई है, जिसमें ट्रेन भगवा रंग की थीम में नजर आ रही है। यह डिजाइन जापान की शिंकानसेन टेक्नोलॉजी पर आधारित है और इसमें कुल 8 कोच होंगे। ट्रेन को देश की सबसे आधुनिक और हाई स्पीड रेल सेवा माना जा रहा है।

मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली यह बुलेट ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी और दोनों शहरों के बीच का सफर केवल 2 घंटे 7 मिनट में पूरा करेगी। शुरूआती ट्रेनें जापान से आएंगी, जबकि बाद में भारत में बनी बी28 (सीरीज ट्रेनें ट्रैक पर उतरेंगी।

इसी साल चलने की उम्मीद

दिल्ली में रेल मंत्रालय के गेट नंबर 4 पर मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल की फोटो लगाई गई है। रेल मंत्रालय ने भरोसा जताया है कि इसी साल गुजरात के सूरत और बिलिमोरा के बीच (करीब 50 किमी) देश की पहली बुलेट ट्रेन चलाई जा सकती है। 508 किमी लंबा मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट जापान सरकार की टेक्निकल और फाइनेंसिअल मदद से बन रहा है।

यह प्रोजेक्ट गुजरात, महाराष्ट्र और दादरा और नगर हवेली से होकर गुजरेगा। इसमें मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती समेत 12 स्टेशन बनाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: भारत-नॉर्वे दोस्ती को नई ऊर्जा मिलेगी: मोदी

  • TAGS
  • [post_tags]