Road Accident Death: मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर ट्रक और कंटेनर की टक्कर, 12 लोगों की मौत

0
112
Road Accident Death: मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर ट्रक और कंटेनर की टक्कर, 12 लोगों की मौत
Road Accident Death: मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर ट्रक और कंटेनर की टक्कर, 12 लोगों की मौत

ट्रक में सवार होकर सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे 100 से ज्यादा लोग
Road Accident Death, (आज समाज), पालघर: महाराष्ट्र के पालघर में आज एक भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 20 से 25 लोगों के घायल होने की भी खबर है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर हुआ। प्राप्त जानकारी अनुसार डहाणू तहसील के बापूगांव से 100 से ज्यादा लोग एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ट्रक में जा रहे थे।

इसी दौरान पालघर जिले के धानीवरी गांव के पास सामने से आ रहे कंटेनर से ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक और कंटेनर दोनों सड़क पर पलट गए। हादसे में ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक में बैठे कई लोग उसके नीचे दब गए। मृतकों और घायलों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और हाईवे पुलिस मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से ट्रक में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और तुरंत कासा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर दुख जताया। में मरने वालों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। पुलिस के मुताबिक शुरूआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही मानी जा रही है।

  • TAGS
  • [post_tags]