Donald Trump: अमेरिका में ट्रम्प की लोकप्रियता में सबसे ज्यादा गिरावट, 63% लोगों को ट्रम्प नापसंद

0
87
Donald Trump: अमेरिका में ट्रम्प की लोकप्रियता में सबसे ज्यादा गिरावट, 63% लोगों को ट्रम्प नापसंद
Donald Trump: अमेरिका में ट्रम्प की लोकप्रियता में सबसे ज्यादा गिरावट, 63% लोगों को ट्रम्प नापसंद

दो-तिहाई अमेरिकी लोगों का मानना, ट्रम्प का ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने का फैसला गलत
Donald Trump, (आज समाज), तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका में ट्रम्प की लोकप्रियता में सबसे ज्यादा गिरावट हुई है। न्यूयॉर्क टाइम्स और सिएना कॉलेज के सर्वे के मुताबिक 63% लोग ट्रम्प से नाराज हैं। ऐसे में उनकी पॉप्यूलैरिटी रेटिंग घटकर 37% हो गई है। यह उनके दूसरे कार्यकाल में सबसे कम है।

रिपोर्ट के मुताबिक करीब दो-तिहाई अमेरिकी मानते हैं कि ट्रम्प का ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने का फैसला गलत था। ज्यादातर लोगों का मानना है कि इस युद्ध की कीमत उसके फायदे से ज्यादा रही। सर्वे में 64% लोगों ने कहा कि ट्रम्प अर्थव्यवस्था संभालने में अच्छा काम नहीं कर रहे। महंगाई की वजह से लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। फरवरी के बाद से अमेरिका में पेट्रोल की कीमतें काफी ऊपर चली गई हैं।

मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार का खतरा बढ़ा

ऐसे में इस साल नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की हार का खतरा बढ़ गया है। निर्दलीय मतदाता भी ट्रम्प से दूर होते दिख रहे हैं। सर्वे के मुताबिक अगर अभी चुनाव हों, तो सर्वे के मुताबिक डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को रिपब्लिकन के मुकाबले 10% की बढ़त मिल सकती है। इस बीच ईरान ने अमेरिका सो होर्मुज की नाकाबंदी खत्म करने को कहा है। ऐसा न करने पर ओमान सागर को अमेरिकी सेना का कब्रगाह बनाने की धमकी दी है।

पाकिस्तान ने सऊदी अरब में 8 हजार सैनिक भेजे

ईरान जंग के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में 8 हजार सैनिक, फाइटर जेट्स और एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किए हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, यह तैनाती दोनों देशों के बीच हुए रक्षा समझौते के तहत की गई है। जरूरत पड़ने पर पाकिस्तान और सैनिक भेजने के लिए भी तैयार है। हालांकि पाकिस्तान की सेना, विदेश मंत्रालय और सऊदी सरकार ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

ये भी पढ़ें: भारत-नॉर्वे दोस्ती को नई ऊर्जा मिलेगी: मोदी

  • TAGS
  • [post_tags]