
शनिवार को कुछ कथित निहंग सिंहों ने गुुरुद्वारे पर जबरन घुसकर किया था हमला, क्षेत्र में दहशत का माहौल
Rudraprayag Gurudwara Dispute (आज समाज), रुद्रप्रयाग : शांतमयी दिखाई दे रहे जिले के नगरासू स्थित गुरुद्वारे में शनिवार उस समय अचानक तनाव की स्थिति बन गई जब हथियारों से लैस कुछ कथित निहंग सिंहों ने गुुरुद्वारे में जबरन प्रवेश कर लिया। इस दौरान बताया जा रहा है कि उक्त लोगों ने गुरुद्वारे के सेवादार और एक अन्य के साथ मारपीट भी की। इसके बाद उक्त निहंग सिंह गुुरुद्वारे की छत पर चढ़ गए।
बताया जा रहा है कि उक्त निहंग सिंहों के हाथों में तलवारें और अन्य घातक हथियार हैं। जिससे आसपास के एरिया में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं पुलिस और आईटीबीपी की टीमें निहंगों को बाहर निकालने की कोशिश में जुटी है, लेकिन वे बाहर आने को तैयार नहीं है। वहीं, क्षेत्र में इंटरनेट सेवा भी बाधित है।
इसलिए बढ़ रहा विरोध
उनका आरोप है कि उस मामले में स्थानीय गुरुद्वारा प्रबंधन ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं की। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने नगरासू गुरुद्वारे में विरोध जताया। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि उन्होंने गुरुद्वारे में लगे कुछ सूचना पट्ट भी हटा दिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल और आईटीबीपी के जवान भी तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
मामले को सांप्रदायिक रंग न दें : गृह सचिव
चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान सामने आए एक विवादित प्रकरण में सरकार ने अपना रुख स्पष्ट किया है। मामले में सरकार ने चेतावनी दी है कि इसे सांप्रदायिक रंग देकर माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप विस्तृत जांच करेंगे। इस संबंध में शनिवार को गृह सचिव शैलेश बगोली ने बयान जारी किया है।
सचिव बगोली ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला दो पक्षों के बीच हुए विवाद और भावनात्मक आवेश से जुड़ा हुआ है। देवभूमि उत्तराखंड की पहचान सभी धर्मों और आस्थाओं के प्रति सम्मान, शांति और सौहार्द की रही है। राज्य सरकार किसी भी स्थिति में इस सामाजिक समरसता को प्रभावित नहीं होने देगी। उन्होंने बताया कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए आईजी गढ़वाल को निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें : PM Modi on International Yoga Day : योग दुनिया का सबसे बड़ा सामुदायिक उत्सव बना : मोदी

