पीएम ने कोलकाता में हजारों लोगों के साथ अंतरराष्टÑीय योग दिवस पर लिया योग कार्यक्रम में भाग
PM Modi on International Yoga Day (आज समाज), कोलकाता : आज विश्व भर में अंतरराष्टÑीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत में भी हजारों जगहों पर लाखों की संख्या में लोग योग कर रहे हैं। वहीं देश के प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में योग में हिस्सा लिया और देश व दुनिया के लोगों को जीवन में योग अपनाने की अपील की।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में हम विश्व भर में इस पारंपरिक जीवन शैली में अहम जगह रखने वाले योग में हिस्सा ले रहे हैं। पीएम ने कहा कि योग दुनिया का सबसे बड़ा सामुदायिक उत्सव बन चुका है, जो लोगों, देशों और संस्कृतियों को एक साथ जोड़ता है। उन्होंने कहा कि 21 जून, जो पृथ्वी का सबसे लंबा दिन माना जाता है, अब पूरी दुनिया में योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।
पीएम मोदी ने ये आसन किए
इस बार योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम कोलकाता के ऐतिहासिक ‘रेड रोड’ पर हुआ। पीएम ने ताड़ासन, अर्धचक्रासन, भद्रासन और त्रिकोणासन किया।। उनके साथ 35 हजार लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान पीएम ने कहा कि जब हम हेल्दी एजिंग (उम्र बढ़ने के साथ सेहतमंद रहने) के लिए योग की बात करते हैं,तो इसका मतलब है- उम्र बढ़ने से क्षमता कम न हो। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि 40 की उम्र में 20 जैसे लचीले हों। 50 की उम्र में 30 से ऊजार्वान रहें। 70 की उम्र में 50 जैसा दिखें और स्वस्थ रहें। इसीलिए ‘हेल्दी एजिंग के लिए योग’ थीम को सिर्फ बुजुर्गों के लिए नहीं, बल्कि सभी उम्र के लोगों के लिए देखा जाना चाहिए।
पिछले एक दशक में दुनिया ने माना योग का लोहा
इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में पूरी दुनिया ने योग का लोहा माना है। उन्होंने कहा कि आज न केवल भारत बल्कि विश्व के दर्जनों देश इसे स्वीकार कर चुके हैं। विश्व के अलग-अलग हिस्सों से योग की एक से एक अद्भुत तस्वीर आ रही है। पूरा देश योग की उर्जा के चैत्नय से भरा हुआ नजर आ रहा है। पूरा विश्व एक-दूसरे से जुड़ा हुआ दिख रहा है। यही तो योग की ताकत है। योग सबको जोड़ता है। योग सबको साथ लाता है।


