Weather Update: उत्तराखंड में भारी बारिश जारी, बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर गिरे पत्थर, मुंबई में समुद्र से दूर रहने की सलाह

0
772
Weather Update: उत्तराखंड में भारी बारिश जारी, बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर गिरे पत्थर, मुंबई में समुद्र से दूर रहने की सलाह
Weather Update: उत्तराखंड में भारी बारिश जारी, बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर गिरे पत्थर, मुंबई में समुद्र से दूर रहने की सलाह

ठाणे, पालघर और रायगढ़ में रेड अलर्ट, समुद्र में करीब 15 फीट ऊंची लहरें उठने की चेतावनी
Weather Update, देहरादून/मुंबई/नई दिल्ली: उत्तराखंड में मानसून के दस्तक देने के बाद से भारी बारिश जारी है। भारी बारिा के कारण कई जिलों में भूस्खलन से सड़कें बंद हो गई हैं। गुरुवार को रुद्रप्रयाग, चमोली सहित कई जिलों में बारिश के कारण भूस्खलन से सड़कें बंद हो गई हैं। बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर पत्थर गिर रहे हैं।

सुरक्षा के चलते केदारनाथ यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। इसके अलावा मानसून ने गुरुवार को 7 दिन की देरी से राजस्थान और 5 दिन की देरी से दिल्ली में एंट्री ली। दिल्ली में सुबह तेज बारिश हुई। राजस्थान के जयपुर-दौसा समेत 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

खुले मैनहोल में गिरने से युवक की मौत

वहीं, महाराष्ट्र में भी तेज बारिश जारी है। मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में रेड अलर्ट है। मुंबई में पिछले 24 घंटे में 172एमएम बारिश हुई है। इधर, मध्य प्रदेश के इंदौर में बारिश में कार नाले में गिर गई।

सीहोर में बारिश के तेज बहाव में बाइक भी बह गई। बृहन्मुंबई म्यूनिसिपल कॉपोर्रेशन ने गुरुवार दोपहर समुद्र में करीब 15 फीट ऊंची लहरें उठने की चेतावनी दी है। लोगों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है। तेज बारिश के बीच गुरुवार को साकीनाका इलाके में एक शख्स की खुले मैनहोल में गिरने से मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: ममता से अलग हुए बागी गुट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की, कहा- कहा- हम ही असली टीएमसी

  • TAGS
  • [post_tags]