Sanae Takaichi And PM Narendra Modi Meeting: पीएम मोदी बोले- सानाए ताकाइची मेरी ‘छोटी बहन’

0
1987
Sanae Takaichi And PM Narendra Modi Meeting: पीएम मोदी बोले- सानाए ताकाइची मेरी ‘छोटी बहन’
Sanae Takaichi And PM Narendra Modi Meeting: पीएम मोदी बोले- सानाए ताकाइची मेरी ‘छोटी बहन’

कहा- जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री का स्वागत करना खुशी की बात, ताकाइची ने भी पीएम मोदी को बताया बड़ा भाई
Sanae Takaichi And PM Narendra Modi Meeting, (आज समाज), नई दिल्ली: जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची भारत दौरे पर है। आज पीएम नरेंद्र मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची से मुकाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस बयान भी जारी किया। पीएम मोदी ने सानाए ताकाइची को छोटी बहन बताया। उन्होंने कहा कि ताकाइची की यह भारत की पहली यात्रा है और जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री का स्वागत करना खुशी की बात है।

इसके बाद ताकाइची ने संयुक्त प्रेस बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपनी सुंदर छोटी बहन कहा। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने आपसी रिश्ते को भाई-बहन की तरह आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। मोदी ने कहा कि अगले साल भारत और जापान के राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होंगे, जिसे दोनों देश विशेष रूप से मनाएंगे।

भारत में लगेंगे 1000 बायोगैस और आॅर्गेनिक खाद प्लांट

मोदी ने कहा कि भारत और जापान ने आर्थिक सुरक्षा का संयुक्त रोडमैप तैयार किया है। इसके तहत सेमीकंडक्टर, क्वांटम टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैटेरियल्स और सप्लाई चेन को मजबूत किया जाएगा। इंडिया-जापान बायोगैस इनिशिएटिव के तहत देश में 1000 बायोगैस और आॅर्गेनिक खाद प्लांट लगाए जाएंगे, जिससे गोबरधन योजना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। दोनों नेताओं ने बैटरी, ग्रीन हाइड्रोजन, न्यूक्लियर एनर्जी, निवेश, रक्षा, स्टार्टअप, रिसर्च और इंडो-पैसिफिक सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई।

‘जापान बिजनेस वीक’ शुरू करने का ऐलान

वहीं, भारत-जापान जॉइंट इकोनोमिक फोरम में प्रधानमंत्री मोदी ने जापानी कंपनियों की दिक्कतें दूर करने के लिए ‘जापान बिजनेस वीक’ शुरू करने का ऐलान किया। इसके तहत पीएमओ के सीनियर अधिकारी सीधे जापानी निवेशकों से बातचीत करेंगे।

सुजुकी की दो-तिहाई कारें भारत में बन रही

मोदी ने कहा कि आज दुनिया में बिकने वाली सुजुकी की दो-तिहाई कारें भारत में बन रही हैं और इन्हें 100 से ज्यादा देशों में निर्यात किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जापान के सहयोग से देश में करीब 1000 खाद (फर्टिलाइजर) कारखाने लगाए जाएंगे।

अगले 10 साल में 10 ट्रिलियन येन भारत में निवेश करेगा जापान

दोनों देशों ने अगले 10 साल में भारत में 10 ट्रिलियन येन के जापानी निवेश का लक्ष्य भी रखा है। पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने हरियाणा के खरखौदा में मारुति सुजुकी के चौथे वाहन निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया।

ये भी पढ़ें: ममता से अलग हुए बागी गुट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की, कहा- कहा- हम ही असली टीएमसी

  • TAGS
  • [post_tags]