Delhi-Amritsar-Katra Expressway: जानिए, रूट, मैप, लागत और सफर से जुड़ी पूरी जानकारी

0
53
24 अप्रैल 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली अमृतसर कटरा एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखी थी। यह एक्सप्रेसवे केंद्र सरकार की एक दूरदर्शी परियोजना है।
Delhi-Amritsar-Katra Expressway: यह परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा भारतमाला परियोजना के अंतर्गत विकसित की जा रही है।
Delhi-Amritsar-Katra Expressway: यह परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा भारतमाला परियोजना के अंतर्गत विकसित की जा रही है।

यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के प्रमुख धार्मिक और औद्योगिक शहरों को आपस में जोड़ता है
Delhi-Amritsar-Katra Expressway, (आज समाज), नई दिल्ली: अमृतसर दिल्ली कटरा एक्सप्रेसवे भारतमाला परियोजना के एक हिस्से के रूप में बनाया गया है। यह ब्राउनफील्ड और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का मिश्रण है जो तीन राज्यों, दिल्ली, पंजाब, जम्मू और कश्मीर को जोड़ता है। यह एक्सप्रेसवे बहादुरगढ़, दिल्ली से कटरा, जम्मू और कश्मीर तक 670 किलोमीटर लंबा है।

यह तीन राज्यों को जोड़ता है, जो दो भागों में प्रस्तुत होता है। दिल्ली से कटरा के बीच लगभग 397 किलोमीटर का हिस्सा गुरदासपुर और नकोदर से होकर गुजरेगा, जो राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे 5 (एनई-5) का हिस्सा होगा। नकोदर और अमृतसर हवाई अड्डे के बीच 99 किलोमीटर का दूसरा खंड राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे 5ए (एनई-5ए) होगा। दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे की कुल अनुमानित लागत लगभग 40,000 करोड़ रुपए है।

पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के महत्वपूर्ण हिस्सों का उद्घाटन किया। उद्घाटन के तहत हरियाणा के जींद में पैकेज 1 से 5 (157.92 किलोमीटर) तथा पंजाब के जालंधर में पैकेज 6 (30.9 किलोमीटर) को राष्ट्र को समर्पित किया गया। इस प्रकार कुल 188 किलोमीटर से अधिक लंबा एक्सप्रेसवे परिचालन के लिए तैयार हो गया है। यह परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा भारतमाला परियोजना के अंतर्गत विकसित की जा रही है।

दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा धाम का सफर होगा आधा

इन सभी परियोजनाओं में अगर सबसे ज्यादा चर्चा जिसकी हो रही है, उनमें दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे का नाम सबसे आगे है। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से कटरा पहुंचना पहले से काफी आसान हो जाएगा। आपको जानकर खुशी होगी कि जहां इस सफर को पूरा करने में 14-15 घंटे का सफर लगता है, इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद से यह सफर घटकर महज 6 घंटे का हो जाएगा, यानी यात्रा समय एकदम आधी हो जाएगी।

एक्सप्रेसवे का रूट मैप और शहर

  • दिल्ली के बहादुरगढ़ के पास जसौर खेड़ी (प्रारंभ बिंदु)।
  • हरियाणा: झज्जर, रोहतक, सोनीपत, जींद और कैथल।
  • पंजाब: पटियाला, संगरूर, मलेरकोटला, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, तरनतारन, अमृतसर और गुरदासपुर।
  • जम्मू-कश्मीर: कठुआ, सांबा, जम्मू और कटरा।

मार्च 2027 तक पूरा होगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा के जींद (पैकेज 1 से 5) और पंजाब के जालंधर (पैकेज 6) में लगभग 188 किलोमीटर लंबे हिस्सों को राष्ट्र को समर्पित किया है। इस खंड के चालू होने से दिल्ली से कटरा की यात्रा का समय 14 घंटे से घटकर केवल 6 घंटे और अमृतसर का सफर 8 घंटे से घटकर 4 घंटे रह गया है। पूरी परियोजना को मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके बाद दिल्ली से कटरा (वैष्णो देवी) के बीच की दूरी घटकर 588 किमी रह जाएगी और पूरा सफर निर्बाध रूप से 6 घंटे का हो जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बीच बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। एनएचएआई की इस परियोजना के पूरे रूट की विस्तृत जानकारी एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

मार्ग और बेहतर संपर्क

यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर को जोड़ते हुए अमृतसर और कटरा तक पहुंच प्रदान करेगा। इसका निर्माण विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (एनएच-44) पर बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए किया गया है। एनएच-44 को ऐतिहासिक रूप से ग्रैंड ट्रंक रोड (जीटी रोड) के नाम से भी जाना जाता है। नए एक्सप्रेसवे के चालू होने से माल परिवहन और यात्रियों की आवाजाही अधिक सुगम और तेज होगी।

हरियाणा सेक्शन पर टोल दरें

  • हल्के मोटर वाहन (कार और जीप): एकतरफा यात्रा के लिए 240 रुपए और आने-जाने के लिए 360 रुपए।
  • हल्के कमर्शियल वाहन: एक तरफ के लिए 385 रुपए और दोनों तरफ के लिए 580 रुपए
  • दो-धुरी वाली बसें और ट्रक: एक तरफ का टोल 805 रुपए और दोनों तरफ का टोल का किराया 1210 रुपए
  • तीन धुरा वाले कमर्शियल वाहन: एक तरफ का टोल 880 रुपए तथा दोनों तरफ का टोल 1320 रुपए।

ये भी पढ़ें: SC ने कहा- नागरिकता तय करना EC का काम नहीं, भ्रम से बाहर निकलें, सिर्फ अपना काम करें