Bangladesh Blast : बांग्लादेश में मंदिर में धमाका, तीन घायल

0
192
Bangladesh Blast : बांग्लादेश में मंदिर में धमाका, तीन घायल
Bangladesh Blast : बांग्लादेश में मंदिर में धमाका, तीन घायल

नई सरकार बनने के बाद पहली बार हिंदुओं को निशाना बनाने की कोशिश

Bangladesh Blast (आज समाज), ढाका : पड़ौसी देश बांग्लादेश में नई सरकार के गठन के बाद एक बार फिर से हिंदू समुदाय को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। हालांकि इस बार यह हमला सीधे तौर पर किसी व्यक्ति पर नहीं गया बल्कि इस बार मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की गई। यह हमला बांग्लादेश के कोमिल्ला शहर में कलागाछितला मंदिर पर करने की कोशिश की गई।

जानकारी के अनुसार एक से ज्यादा विस्फोट किए गए। हालांकि यह हल्के विस्फोटक थे और ज्यादा नुकसान नहीं हुआ लेकिन फिर भी इन हमलों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में मंदिर के पुजारी केशव चक्रवर्ती और स्थानीय निवासी अब्दुल बारेक शामिल हैं। तीसरे घायल व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

कोमिल्ला पुलिस अधीक्षक मो. अनीसुज्जमान ने बताया कि पुजारी और दो अन्य, जिनमें एक राहगीर भी शामिल है, विस्फोटों में घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जिम्मेदार लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान चला रही है। कोटवाली मॉडल पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी मो. तौहीदुल अनवर ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर लिया है और घटना की जांच कर रही है। उन्होंने कहा, ‘इस समय, हम मकसद की पुष्टि नहीं कर सकते या विस्फोटों के पीछे के लोगों की पहचान नहीं कर सकते। हालांकि, अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं।’

नकाबपोश व्यक्ति से मंदिर परिसर में रखा विस्फोटक

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार शाम करीब 6:28 बजे एक नकाबपोश व्यक्ति एक बैग लेकर मंदिर परिसर में घुसता है। आसपास कई अन्य लोग भी खड़े दिखाई दे रहे थे। बैग रखने के बाद नकाबपोश व्यक्ति भाग गया, और कुछ ही क्षणों बाद एक विस्फोट हुआ, जिसमें पुजारी केशव चक्रवर्ती घायल हो गए। उन्हें बाद में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने भागते समय पास के एक बौद्ध मंदिर और आस-पास की सड़क पर दो और क्रूड बम विस्फोट किए।

ये भी पढ़ें : Congress Targeted Central Government : केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

  • TAGS
  • [post_tags]