Andhra Pradesh Accident : आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में आठ की मौत

0
186
Andhra Pradesh Accident : आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में आठ की मौत
Andhra Pradesh Accident : आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में आठ की मौत

बोलेरो व लॉरी के बीच हुई टक्कर से हुआ हादसा, 12 घायल, कई गंभीर

Andhra Pradesh Accident (आज समाज), कुरनूल : गुरुवार अल सुबह आंध्र प्रदेश में हुए एक दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 के घायल होने का समाचार है। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। कुरनूल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा अलसुबह एक बोलेरो गांडी व लॉरी के बीच आमने-सामने की टक्कर के चलते हुए। बताया जा रहा है कि जिस समय हादसा हुआ उस समय दोनों वाहन काफी ज्यादा गति से चल रहे थे। यही कारण है कि इसमें इतने ज्यादा लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के शव व कई घायल क्षतिग्रस्त वाहनों में फंस गए जिन्हें बाद में वाहन काटकर बाहर निकाला गया।

पांच की मौके पर ही मौत, तीन ने अस्पताल में तोड़ा दम

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कुल आठ लोगों की मौत हुई है। इनमें से पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। तीन अन्य लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। इस दुर्घटना में करीब 10 से 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों को एम्मिगनूर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे सभी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सभी मृतक लोग कर्नाटक के रहने वाले थे। ये सभी श्रद्धालु मंत्रालयम मंदिर के दर्शन करके वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। मामले में पुलिस की टीमों ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद उन्होंने घायलों को बाहर निकाला और सड़क से मलबे को साफ कराया। पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। हादसे की असली वजह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर और भी जानकारियां सामने आएंगी।

ये भी पढ़ें : Prayagraj Accident : प्रयागराज में पांच लोगों की हादसे में मौत

  • TAGS
  • [post_tags]