ब्रिक्स सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे व्लादिमीर पुतिन
Russian President India Visit (आज समाज), नई दिल्ली : लगतार बढ़ते वैश्विक संघर्ष के बीच एक बार फिर से रूसी राष्ट्रपति भारत आएंगे। ज्ञात रहे कि पिछले भारत दौरे के दौरान रूसी राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दोनों देशों के आपसी रिश्तों को नई ऊंचाईयों तक ले जाने की बात कही थी। रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे को पुख्ता करते हुए रूसी समाचार एजेंसी तास ने क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बताया कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन इस साल भारत में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में निश्चित रूप से शामिल होंगे। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन एक वार्षिक बैठक है, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों के नेता शामिल होते हैं। इसके अलावा इसमें नए सदस्य देश भी शामिल हैं।
जल्द होगी तारीखों की घोषणा
अभी तक शिखर सम्मेलन की आधिकारिक तारीखों की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन पहले ‘तास’ ने भारत सरकार के एक सूत्र के हवाले से बताया था कि यह सम्मेलन 12 से 13 सितंबर के बीच आयोजित किया जा सकता है।
भारत और रूस के बीच दोस्ताना संबंध
ज्ञात रहे कि भारत और रूस के बीच पिछले कई दशक से घनिष्ठ दोस्ताना संबंध हैं। भारत की कच्चे तेल और ऊर्जा संबंधी जरूरतों को पूरा करने में रूस का महत्वपूर्ण स्थान है। अमेरिकी टैरिफ से पहले भारत ने रूस से रिकॉर्ड कच्चा तेल आयात किया था। जबकि अमेरिकी टैरिफ के बाद भारत को रूस से तेल आयात बंद करना पड़ा था।
लेकिन इसी बीच पश्चिम एशिया तनाव और अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते जब भारत में कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति बाधित हुई और इसकी किल्लत महसूस की जाने लगी तो रूस ने एक बार फिर से दोस्ती का फर्ज निभाते हुए भारत को हर मुश्किल स्थिति में मदद करने का भरोसा दिया था। जिसके बाद अमेरिका ने भी भारत को रूस से तेल आयात के लिए एक माह की छूट दी थी जिसके बाद भारत ने रूस से कच्चा तेल व गैस आयात की।
ये भी पढ़ें : Iran-US Ceasefire : ईरान के खिलाफ अमेरिका का संघर्ष विराम अभी नहीं बढ़ा : लेविट


