Delhi MCD Election Result 2022 : दिल्ली में फिर चली आम आदमी पार्टी की आंधी, 134 सीटें जीतकर हासिल किया बहुमत

0
476
Delhi MCD Election Result 2022

आज समाज डिजिटल, Delhi MCD Election Result 2022 : दिल्ली नगर निगम (MCD) में आम आदमी पार्टी के झाड़ू ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। यहां नगर निगम में पिछले 15 साल से काबिज भाजपा का किला आज ढह गया है। भाजपा ने एमसीडी को आम आदमी पार्टी से बचाने के लिए अपने सारे ‘अस्त्र’ आजमाए थे।

लेकिन केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की ‘झाड़ू’ ने उनकी सारी रणनीति पर पानी फेर दिया। Election Commission के मुताबिक  250 सीटों वाले MCD में AAP को 134 सीटें मिली हैं, जो बहुमत से 8 ज्यादा है। जबकि भाजपा को 104, कांग्रेस को 9 और 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई है।

दिग्गजों के क्षेत्र से निराशा आप के लिए सबक

एमसीडी चुनाव में बेशक आप ने बहुमत हासिल कर लिया है लेकिन आप को एक सबक भी मिला है। वे जितना उम्मीद कर रहे थे, उतनी सीटें नहीं मिली है। खासकर दिग्गजों के क्षेत्र में आप को हार का सामना करना पड़ा है। यहां मनीष सिसोदिया के विधानसभा में 4 सीटें हैं। यहां भाजपा ने 3 पर जीत दर्ज की जबकि आप के खाते में एक ही सीट आई। दूसरी ओर जेल में बंद आप के सत्येंद्र जैन के विधानसभा क्षेत्र में 3 वार्ड हैं। यहां आम आदमी पार्टी खाता भी खोल न पाई। उधर, आप विधायक अनानतुल्ला के वार्ड नंबर 189 जाकिर नगर से कांग्रेस विजयी हुई।

MCD Election Result

दिल्ली को साफ करना है, सबकी डयूटी लगेगी : केजरीवाल

दिल्ली में जोश हाई है और सड़कों पर हर तरफ जश्न मनाया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल के घर और आप के दफ्तर में समर्थकों का हजूम उमड़ा हुआ है। ढोल की ताप पर हर कोई नाच रहा है। इस दाैरान दिल्ली के सीएम और पार्टी सुप्रीमाे अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने अपने बेटे और भाई को दिल्ली की सफाई और भ्रष्टाचार खत्म करने की जिम्मेदारी दी है।

हमें केंद्र सरकार का भी सहयोग चाहिए और प्रधानमंत्री जी का भी। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली को साफ करना है। सबकी ड्यूटी लगेगी। बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग, युवाओं की भी ड्यूटी लगेगी। दिल्ली के 2 करोड़ लोगों का परिवार है। सभी मिलकर दिल्ली की सफाई करेंगे। अपने को भ्रष्टाचार भी दूर करना है। अभी तक लूटमार का सिस्टम चल रहा था। दिल्ली सरकार की तरह एमसीडी को भी साफ करना है। 

जनता का धन्यवाद : सिसोदिया (Delhi MCD Election Result 2022)

आम आदमी पार्टी की जीत पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की जनता ने 15 साल की भ्रष्ट भाजपा सरकार को हटा कर केजरीवाल के नेतृत्व में AAP की सराकार बनाने के लिए बहुमत दिया है इसके लिए जनता का धन्यवाद। ये हमारे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। (MCD Election Result)

गुजरात में भी दिखेगा चमत्कार : मान (MCD Results 2022 Live)

उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी आम आदमी पार्टी की जीत पर सबको धन्यवाद किया और कहा कि ‘मैं आपको बहुत बधाई देता हूं चुनाव लड़ते तो नेता हैं लेकिन जीतती जनता है, आज जनता जीत गई है। आपने अपने दोस्तों-बड़े भाईयों को जिताया है’। उन्होंने कहा कि जब आज वाला एक्ज़िट पोल ग़लत साबित हो सकता है तो कल वाला एक्ज़िट पोल ग़लत साबित नहीं हो सकता? गुजरात में आपको कल चमत्कार देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें : Gujarat Assembly Election 2022 Updates : पीएम मोदी ने डाला वोट, एक झलक पाने के लिए उमड़ा जनसैलाब

ये भी पढ़ें : Delhi MCD Election Voting Updates

ये भी पढ़ें : शुरूआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को 126 सीटों के साथ मिलता दिख रहा बहुमत, बीजेपी पीछे

ये भी पढ़ें : मुंबई में धारा 144 लगाने के आदेश, 2 जनवरी तक प्रदर्शन, बैठकों समेत इन एक्टिविटीज पर पूर्णत: रोक

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE