Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 2 देशों के दौरे पर रवाना

0
81
Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 2 देशों के दौरे पर रवाना
Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 2 देशों के दौरे पर रवाना

सैन्य और समुद्री सहयोग पर होगा फोकस
Rajnath Singh, (आज समाज), नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सोमवार (18 मई) से 2 देशों की चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना हो गए हैं। इस दौरे का मुख्य मकसद इंडो-पैसिफिक यानी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देना, सैन्य सहयोग को मजबूत करना और रक्षा उद्योगों के बीच साझेदारी को बढ़ाना है।

राजनाथ ने दौरे से पहले कहा कि हम सैन्य सहयोग को और मजबूत करने तथा समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने पर फोकस रहेगा। विदेश दौरे के पहले चरण में रक्षा मंत्री वियतनाम (18 और 19 मई) जाएंगे। यह दौरा दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के 10 साल पूरे होने के मौके पर हो रहा है, जिसे इसी महीने की शुरूआत में वियतनाम के राष्ट्रपति के भारत दौरे के समय और अपग्रेड किया गया है।

रक्षा साझेदारी विजन पर होगा मंथन

वियतनाम दौरे पर रवाना होने से पहले अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में राजनाथ ने कहा, मैं रणनीतिक सैन्य सहयोग को गहरा करने, रक्षा औद्योगिक साझेदारी को मजबूत करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने वाले समुद्री सहयोग को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करूंगा।

दौरे के दौरान रक्षा मंत्री वहां पर वियतनाम के रक्षा मंत्री जनरल फान वैन गियांग के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। मुलाकात के दौरान दोनों नेता साल 2022 में तय किए गए ह्यरक्षा साझेदारी विजन 2030 के तहत मिलकर आगे बढ़ने की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इस विजन के जरिए दोनों देश आगे का रोडमैप तैयार कर रहे हैं।

वियतनाम के बाद दक्षिण कोरिया का दौरा

2 दिन का वियतनाम दौरा पूरा करने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल मंगलवार को दक्षिण कोरिया के लिए रवाना हो जाएंगे। वह 21 मई तक दक्षिण कोरिया के दौरे पर रहेंगे। भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और दक्षिण कोरिया की इंडो-पैसिफिक रणनीति के बीच का यह तालमेल दोनों देशों के रिश्तों के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें : Kerala CM Oath Ceremony : वीडी सतीसन ने केरल मुख्यमंत्री पद की शपथ ली