कहा, यह दोनों देशों के बीच का मुद्दा
China on Kashmir Issue (आज समाज), नई दिल्ली : कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को एक बार फिर से उस समय बैकफुट पर आना पड़ा जब उसके सबसे बड़े सहयोगी देश चीन ने इसे दोनों देशों के बीच का मुद्दा बताया। इसके साथ ही चीन ने इस मुद्दे को द्विपक्षीय समझौतों के आधार पर सुलझाने की बात कही है। इससे एक बार फिर से पाकिस्तान की कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्टÑीय स्तर पर उठाने की योजना नाकाम हो गई है।
चीन की तरफ से कश्मीर पर ताजा बयान चीन के विदेश मंत्री वांग यी और पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार के बीच आयोजित 7वीं रणनीतिक वार्ता के समापन पर जारी संयुक्त बयान के बाद सामने आया है जिसमें कश्मीर का भी जिक्र है। लेकिन पाकिस्तान के पक्ष में चीन ने कोई एकतरफा बात नहीं कही।
यह विवाद इतिहास की देर, दोनों देश सुलझाएं : चीन
इस बयान में कहा गया है कि पाकिस्तानी पक्ष ने जम्मू-कश्मीर पर अपनी स्थिति और नवीनतम घटनाक्रमों के बारे में चीनी पक्ष को जानकारी दी। इस पर चीन ने अपना रुख दोहराया कि जम्मू और कश्मीर का विवाद इतिहास की देन है। इसे संयुक्त राष्ट्र चार्टर, संबंधित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और द्विपक्षीय समझौतों के अनुसार उचित और शांतिपूर्ण तरीके से हल किया जाना चाहिए। संयुक्त बयान में दोनों पक्षों ने समानता और पारस्परिक लाभ के सिद्धांत के तहत सीमा पार जल संसाधन सहयोग करने की जरूरत बताई। अंतरराष्ट्रीय कानूनी दायित्वों को पूरा करने की जरूरत पर जोर दिया गया है।
सिंधु जल संधि का जिक्र नहीं
अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को बनाए रखने के महत्व को दोहराया गया है। लेकिन भारत की ओर से सिंधु जल संधि को स्थगित रखने के निर्णय का कोई जिक्र नहीं किया गया है। पहलगाम हमले के भारत ने इस जल संधि को स्थगित कर दिया था। कुल मिलाकर, चीन ने संतुलित रुख अपनाते हुए पाकिस्तान को कश्मीर पर द्विपक्षीय समाधान का संदेश दिया।
भारत हमेशा इसे आपसी विवाद बताता आया
ज्ञात रहे कि भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दा और पीओके का मुद्दा आजादी के समय से ही रहा है। पाकिस्तान जहां भारत के कश्मीर को अपना हिस्सा बताया आया है। जबकि भारत पाक अनाधिकृत कश्मीर को अपना हिस्सा बताता आया है। वहीं पाकिस्तान शुरू से ही इस मुद्दे को अंतरराष्टÑीय स्तर पर उठाने की कोशिश करता रहा है जिससे भारत ने कभी सफल नहीं होने दिया।
ये भी पढ़ें : US-Venezuela Conflict : बेड़ियों में जकड़े मादुरो कोर्ट में हुए पेश


