US-Venezuela Conflict Update : वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई का विश्व में विरोध

0
1467
US-Venezuela Conflict Update : वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई का विश्व में विरोध
US-Venezuela Conflict Update : वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई का विश्व में विरोध

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सहित अमेरिका के सहयोगी देश भी कर रहे निंदा

US-Venezuela Conflict Update (आज समाज), नई दिल्ली : अमेरिका द्वारा पिछले सप्ताह वेनेजुएला पर की गई सैन्य कार्रवाई का विश्व के कई देश विरोध कर रहे हैं। भारत ने भी इस कार्रवाई के बाद अपनी चिंता व्यक्त की थी। इस कार्रवाई में जहां अमेरिकी सैनिकों ने वेनेजुएला के राष्टÑपति और उनकी पत्नी को बंधक बना लिया था वहीं अमेरिका की इस कार्रवाई से वेनेजुएला में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई थी।

इसी सब पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमवार को एक आपात बैठक बुलाई, जिसमें संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनिया गुटेरेस समेत अमेरिका के सहयोगी देश और विरोध देश सभी ने अमेरिका के इस कार्रवाई का जमकर विरोध किया। हालांकि इस बैठक में अमेरिका अपने रुख पर अभी भी कायम रहा।

संयुक्त राष्ट्र ने अमेरिका पर लगाए आरोप

संयुक्त राष्ट के महासचिव जनरल एंटोनियो गुटेरेस ने इस बैठक में अमेरिका पर अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है और इस तरह की कार्रवाई भविष्य में देशों के बीच संबंधों के लिए खतरनाक मिसाल बन सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी देश को दूसरे देश की सीमा का उल्लंघन करने या वहां की राजनीति में बल प्रयोग करके हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है।

मादुरो को बेड़ियों में जकड़कर कोर्ट में पेश किया

निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया गया। अमेरिकी ड्रग एजेंसी की टीम मादुरो को अदालत में पेश करने के लिए हेलिकॉप्टर से न्यूयॉर्क लेकर आई। अदालत में मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को एक साथ पेश किया गया। यह मादुरो की पहली पेशी थी। सुनवाई के दौरान मादुरो के पैरों में बेड़ियां लगी हुई थीं। वह और उनकी पत्नी एक ही मेज पर बैठे थे और दोनों ने हेडफोन लगाए थे ताकि अदालत में कही जा रही बातों को अपनी भाषा में समझ सकें। जज ने अदालत में दोनों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को पढ़कर सुनाया।

अपनी सफाई में यह बोले मादुरो

इस दौरान मादुरो ने अदालत में खुद पर लगे सभी आरोपों को गलत बताया। मादुरो ने कहा कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। वे सभ्य व्यक्ति हैं। जज अल्विन हेलेरस्टेन ने मादुरो को चेतावनी दी कि इस तरह के बयान बाद में उनके खिलाफ इस्तेमाल हो सकते हैं। साथ ही कहा कि इन मुद्दों पर बहस का समय बाद में आएगा। अगली सुनवाई 17 मार्च को होगी। वहीं, मादुरो के वकीलों ने गिरफ्तारी को ‘सैन्य अपहरण’ बताते हुए कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून और कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन है।

ये भी पढ़ें : China on Kashmir Issue : कश्मीर मुद्दे पर चीन की पाकिस्तान को दो टूक

 

  • TAGS
  • [post_tags]