Ram Mandir Donation Chori Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से हुई पूछताछ

0
87
Ram Mandir Donation Chori Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से हुई पूछताछ
Ram Mandir Donation Chori Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से हुई पूछताछ

कोर्ट ने गिरफ्तार 8 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
Ram Mandir Donation Chori Case, (आज समाज), अयोध्या/लखनऊ: अयोध्या स्थित राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने पूर्व पदाधिकारियों चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से पूछताछ की। उनके बयान दर्ज किए गए। इसके बाद चंपत राय दिल्ली चले गए। वहीं, पुलिस ने 8 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस आरोपियों का रिमांड नहीं मांगा। फिर कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी। तब तक आरोपी जेल में ही रहेंगे।

आरोपियों के बैंक खाते खंगाले

इधर, पुलिस सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे जेल में बंद 8 आरोपियों के खाते खंगालने के लिए एसबीआई की अयोध्या धाम ब्रांच पहुंची। 7 आरोपियों के खाते इसी ब्रांच में हैं। पुलिस ने बैंक स्टेटमेंट लिए। अब यह जांच की जाएगी कि मंदिर में नौकरी के बाद से उनके खातों में कितना पैसा आया। पुलिस ने बैंक के 2 कर्मचारियों को भी नोटिस दिया है।

अयोध्या के वकीलों का फैसला, चढ़ावा चोरी के आरोपियों का केस कोई भी वकील नहीं लड़ेगा

हालांकि, इससे पहले ही अयोध्या के वकीलों ने बड़ी बैठक की। इसमें फैसला लिया कि चढ़ावा चोरी के आरोपियों का केस कोई भी वकील नहीं लड़ेगा। साथ ही, चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा के अयोध्या छोड़ने की मांग की। नहीं छोड़ने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

सीबीआई जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

इस बीच मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वकील अनूप अवस्थी की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार करते हुए कोर्ट ने पूछा कि इतनी जल्दी क्या है। छुट्टियों के बाद ही मामला सुना जाएगा।

ये भी पढ़ें: साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाले 65 साल के भीमराव को फांसी