Alia-Sharvari: आलिया और शरवरी ने जिम लुक में इंटरनेट पर मचाया तहलका

0
90
Alia-Sharvari: आलिया और शरवरी ने जिम लुक में इंटरनेट पर मचाया तहलका
Alia-Sharvari: आलिया और शरवरी ने जिम लुक में इंटरनेट पर मचाया तहलका

ऐल्फा की रिलीज से पहले दिखाई गर्ल्स पावर
Alia-Sharvari, (आज समाज), मुंबई: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की अपकमिंग फिल्म के ऐल्फा के लिए दर्शक बेहद एक्साइटेड हैं। फिल्म की रिलीज के 6 दिन पहले दोनों ने एक पावर पैक्ड फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। ऐल्फा की रिलीज से पहले आलिया और शरवरी ने जिम फोटोशूट्स की तस्वीरों के साथ गर्ल्स पावर दिखाई है। उन्होंने ब्लैक जिम आउटफिट्स में ट्वीनिंग की जिसमें फैंस उन्हें देखते ही रह गए।

फैंस ने कमेंट में बरसाया प्यार

आलिया और शरवरी की इन तस्वीरों पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया। एक ने लिखा, बहुत दिनों के बाद एक एक्साइटिंग फिल्म आ रही है। एक ने कमेंट किया, वाओ फुल गर्ल्स पावर। एक ने लिखा, ऐल्फा गर्ल्स को देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं। एक ने कमेंट किया, ग्लोबल वॉर्मिंग का असली कारण मिल गया।

एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है

आलिया और शरवरी पूरी तरह एक्टिव होकर ऐल्फा का प्रमोशन कर रही हैं। वे हाल ही में समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट में पहुंची थीं। जहां उन्होंने खूब मस्ती मजाक किया और अपनी जमकर अपनी फिल्म का प्रमोशन भी किया।

ऐल्फा एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसे शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है, जो उनकी पहली फीचर फिल्म है, और इसे यश राज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। इसमें आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

3 जुलाई को रिलीज होगी ऐल्फा

आलिया भट्ट ने इसके पहले जिगरा में काम किया था जिसमें वे वेदांग रैना के साथ नजर आई थीं। वहीं शरवरी हाल ही में रिलीज हुई मैं वापस आऊंगा में नजर आ रही हैं जिसमें उनके साथ दिलजती दोसांझ और वेदांग रैना हैं। दोनों एक्ट्रेसेस अब अपनी अपकमिंग फिल्म ऐल्फा में नजर आने वाले हैं जो 3 जुलाई को रिलीज होने जा रही है।

ये भी पढ़ें: ब्लू कलर की शिमरी ड्रेस में दिशा पटानी ने दिए कातिलाना पोज