Uttar Pradesh News(आज समाज नेटवर्क) गाजियाबाद। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के मामले का 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा और गमछा भी बरामद किया है।र्फ नासिर ने अपने भाई जाकिर की हत्या किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर ट्रोनिका सिटी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
किरन ने बताया कि वह पिछले चार-पांच वर्षों से जाकिर को जानती थी
सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल इनपुट के आधार पर पुलिस ने 12 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए बुलंदशहर निवासी 32 वर्षीय किरन और उसकी 21 वर्षीय बहन कशिश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा और गमछा बरामद हुआ है।पुलिस के मुताबिक पूछताछ में मुख्य आरोपित किरन ने बताया कि वह पिछले चार-पांच वर्षों से जाकिर को जानती थी। दोनों पहले गौतमबुद्ध नगर के शाकिरपुर में किराये के मकान में रहते थे, जहां उनकी पहचान हुई।
बाद में जाकिर ट्रोनिका सिटी के खुशहाल पार्क में रहने लगा। करीब आठ-नौ महीने पहले किरन अपने बच्चों के साथ गाजियाबाद आ गई और पूजा कॉलोनी में जाकिर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी।पुलिस का दावा है कि पूछताछ में किरन ने आरोप लगाया कि पिछले करीब दो महीनों से उसे शक था कि जाकिर उसकी 13 वर्षीय बेटी पर गलत नजर रखता है। इसी आशंका के चलते उसने अपनी बहन कशिश के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।
पुलिस के अनुसार 23 जून की सुबह दोनों बहनों ने पहले जाकिर के मोबाइल फोन से ओला कैब बुक कर बच्चों को घर से बाहर भेज दिया। इसके बाद किरन ने कथित रूप से डंडे से जाकिर के सिर पर वार किया। जब वह बेहोश हो गया तो दोनों ने गमछे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी।
आत्महत्या का रूप देने का आरोप
पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद आरोपितों ने डंडे को छत पर पानी की टंकी के पीछे छिपा दिया और गमछे को पंखे से बांधकर घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। बाद में शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया गया और मृतक के भाई को फोन कर आत्महत्या की सूचना दी गई। इसके बाद जाकिर को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही उनके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।


