Bank Scam Case: सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

0
649
Bank Scam Case: सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार
Bank Scam Case: सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

आईडीएफसी बैंक से जुड़े करोड़ों के सरकारी फंड गबन मामले में हुई गिरफ्तारी
Bank Scam Case, (आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा में आईडीएफसी बैंक से जुड़े करोड़ों के सरकारी फंड गबन मामले में आईएएस अधिकारियों के तार जुड़ते जा रहे हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले की जांच में अब हरियाणा के एक और सीनियर आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने आधिकारिक तौर से प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी है। पंकज अग्रवाल हरियाणा कैडर 2000 बैच के आईएएस अफसर हैं और अपने प्रशासनिक करियर में कई अहम और बड़े पदों पर रहे हैं।

आर्किटेक्चर डिपार्टमेंट में प्रधान सचिव हैं अग्रवाल

अग्रवाल आर्किटेक्चर डिपार्टमेंट में प्रधान सचिव हैं। फिलहाल उन्हें कोर्ट ने सीबीआई की 2 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। सीबीआई ने बताया कि जिस समय घोटाला हुआ, उस समय पंकज अग्रवाल शिक्षा विभाग और कृषि विभाग में प्रधान सचिव थे।

अग्रवाल की हरियाणा, पंजाब और झारखंड में संपत्ति

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के खाते चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में नियमों के खिलाफ खोले गए थे। बाद में इन खातों में तय सीमा से ज्यादा सरकारी पैसा ट्रांसफर किया गया। इन खातों के जरिए 60.54 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। खास बात यह है कि प्रतिमाह 2.11 लाख सैलरी वाले अग्रवाल की 3 राज्यों हरियाणा, पंजाब और झारखंड में संपत्ति है। सरकार को दिए ब्योरे में इसका जिक्र है।

अब तक 17 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी सीबीआई

अब तक सीबीआई इस मामले में 17 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इनमें बैंक अधिकारी, सरकारी कर्मचारी, निजी कंपनियां और अन्य लोग शामिल हैं। इससे पहले कअर अफसर आरके सिंह को गिरफ्तार किया गया था।

कोर्ट ने 2 दिन का रिमांड मंजूर किया

पंकज अग्रवाल के एडवोकेट विशाल गर्ग ने बताया कि सोमवार रात सीबीआई ने पंकज अग्रवाल को उनके घर से गिरफ्तार किया था। आज सुनवाई के दौरान सीबीआई कोर्ट के सामने कोई ठोस दलील पेश नहीं कर सकी। पंकज अग्रवाल पहले ही अपना लैपटॉप और मोबाइल जांच एजेंसी को सौंप चुके हैं। सीबीआई ने कोर्ट से तीन दिन के रिमांड की मांग की थी, जिस पर बचाव पक्ष ने आपत्ति जताई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने दो दिन का रिमांड मंजूर किया।

ये भी पढ़ें: महाकुंभ और माघ मेले का ज्यादा चढ़ावा डकार गए राम मंदिर कमेटी सदस्य

  • TAGS
  • [post_tags]