George Kurian Resignation: केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा

0
52
George Kurian Resignation: केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा
George Kurian Resignation: केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा

21 जून को खत्म हो गया था राज्यसभा कार्यकाल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस्तीफा स्वीकार किया
George Kurian Resignation, (आज समाज), नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने पद से त्यागपत्र दे दिया है। कुरियन अगस्त 2024 से मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद थे। बतौर राज्यसभा सांसद 21 जून को ही उनका कार्यकाल खत्म हो गया था। भाजपा ने उन्हें फिर से उम्मीदवार नहीं बनाया था, जिस कारण कुरियन ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया।

कुरियन मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री के पद पर थे। राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को कुरियन के इस्तीफे की जानकारी दी। प्रेस रिलीज में बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम नरेंद्र मोदी की सलाह पर उनका इस्तीफा स्वीकार किया है।

पीएम और गृहमंत्री के भाषणों को मलयालम में ट्रांसलेशन करते थे कुरियन

कुरियन केरल में भाजपा के सीनियर नेताओं में एक हैं। माना जा रहा है कि हाल ही में केरल विधानसभा चुनावों में पार्टी के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न करने की वजह से उन्हें फिर से मौका नहीं मिला। कुरियन केरल के प्रमुख ईसाई संप्रदाय सीरो-मालाबार कैथोलिक चर्च से आते हैं। वे टीवी डिबेट्स में भाजपा का प्रमुख चेहरा रहे हैं। कुरियन केरल दौरों के दौरान पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के भाषणों का मलयालम में ट्रांसलेशन भी करते रहे हैं।

ये भी पढ़ें: भवानीपुर मतगणना मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, ईवीएम और वीवीपैट सुरक्षित रखने के आदेश