लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद ने जर्मनी दौरे पर भाजपा और आरएसएस पर साधा था निशाना
Rahul Gandhi, (आज समाज), नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 से 19 दिसंबर तक जर्मनी दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने बीजेपी पर संविधान को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि बीजेपी संविधान की उस मूल भावना को खत्म करना चाहती है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार देती है। यह बात राहुल गांधी ने 18 दिसंबर को बर्लिन स्थित हर्टी स्कूल में छात्रों को संबोधित करते हुए कही।
इस बातचीत का वीडियो सोमवार रात को कांग्रेस ने जारी किया। राहुल ने कहा बीजेपी राज्यों की समानता, भाषाओं की समानता और धर्मों की समानता के विचार को खत्म करने की बात कर रही है। बीजेपी ने देश की संस्थाओं पर भी पूरा कब्जा कर लिया।
सीबीआई और ईडी को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही बीजेपी
राहुल ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाएं स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पा रही हैं। सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों का राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। एजेंसियां सिर्फ विपक्षी नेताओं पर केस दर्ज कर रही हैं, भाजपा नेताओं पर कोई दर्ज नहीं किया जाता। हम सिर्फ बीजेपी से नहीं लड़ रहे, हम उनके भारतीय संस्थागत ढांचे और एजेंसियों पर कब्जे के खिलाफ भी लड़ रहे हैं।
राहुल लीडर आॅफ प्रोपेडंगा
राहुल के बयान पर बीजेपी ने मंगलवार को उन पर तीखा हमला बोला। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल विदेश जाते हैं, भारत को बदनाम करते हैं, झूठ बोलते हैं। वे लीडर आॅफ अपोजिशन नहीं, बल्कि लीडर आॅफ प्रोपेडंगा हैं। उन्होंने जर्मनी में चीन तरक्की कर रहा है। चीन की प्रशंसा करो, भारत को बदनाम करो, यही अब राहुल गांधी की पहचान बन गई है।
ये भी पढ़ें: ट्रंप का अवैध प्रवासियों आॅफर, 2.7 लाख लो और अमेरिका से बाहर जाओ


