Donald Trump Christmas Offer: ट्रंप का अवैध प्रवासियों आॅफर, 2.7 लाख लो और अमेरिका से बाहर जाओ

0
145
Donald Trump Christmas Offer: ट्रंप का अवैध प्रवासियों आॅफर, 2.7 लाख लो और अमेरिका से बाहर जाओ
Donald Trump Christmas Offer: ट्रंप का अवैध प्रवासियों आॅफर, 2.7 लाख लो और अमेरिका से बाहर जाओ

क्रिसमस पर ट्रंप ने पेश किया खास प्रस्ताव
Donald Trump Christmas Offer, (आज समाज), नई दिल्ली: अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासियों को ट्रंप सरकार की ओर से जबरदस्त आॅफर दिया गया है। यह आॅफर क्रिसमस के मौके पर दिया गया है। इस आॅफर के तहत अमेरिका छोड़कर जाने वाले अवैध प्रवासियों को 3000 डॉलर (लगभग 2 लाख 70 हजार रुपये) देने की घोषणा की है। ट्रंप का कहना है कि धनराशि के साथ-साथ अमेरिकी सरकार उनके लौटने का खर्च उठाएगी। कहा गया है कि अगर वो इस साल के अंत तक अमेरिका से बाहर जाने के लिए राजी हो जाते हैं, तो वो इस राशि के हकदार होंगे।

जुर्माना भी किया जाएगा रद्द

डीएचएस ने बयान जारी करते हुए कहा, जो भी अवैध प्रवासी इस साल के अंत तक डिपोर्टेशन के लिए कस्टम एंड बॉर्डर पुलिस के पास आवेदन करेंगे, उन्हें 3000 डॉलर समेत स्वदेश जाने के लिए फ्री फ्लाइट मुहैया करवाई जाएगी। इसके अलावा उनपर लगे सभी तरह के जुर्माने भी रद कर दिए जाएंगे।

3 गुणा बढ़ाई गई रकम

बता दें कि मई में ट्रंप की टीम ने अवैध प्रवासियों को देश छोड़कर जाने के बदले 1000 डॉलर देने की घोषणा की थी, जिसे अब क्रिसमस पर बढ़ाकर तीन गुना कर दिया गया है। ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों को जल्द से जल्द देश से निकालने के लिए यह कदम उठाया है।

ऐप के जरिए दें सकते है जानकारी

डीएचएस के अनुसार, सीबीपी का ऐप डाउनलोड करके अवैध प्रवासी अपनी जानकारी भर सकते हैं। आगे की कार्रवाई खुद डीएचएस करेगा। उन्हें पैसा देने के लेकर फ्लाइट मुहैया कराने और सुरक्षित घर पहुंचाने की जिम्मेदारी डीएचएस की होगी।

आॅफर का फायदा उठाना ही अवैध प्रवासियों के पास एकमात्र विकल्प

डीएचएस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि इस खास आॅफर का फायदा उठाना ही अवैध प्रवासियों के पास एकमात्र विकल्प है। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो उन्हें गिरफ्तार करके डिपोर्ट किया जाएगा और दोबारा उन्हें कभी अमेरिका में घुसने का मौका नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन की 75% हिस्सेदारी बेचेगी शहबाज सरकार