
सबसे ज्यादा नाम तमिलनाडु से 97 लाख नाम कटे
SIR Draft Voter List MP, (आज समाज), नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश में एसआईआर की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। वोटर लिस्ट से 42.74 लाख लोगों के नाम हटा दिए गए है। इनमें 19.19 लाख पुरुष और 23.64 लाख महिलाएं हैं। इसके अलावा 8.40 लाख नाम ऐसे हैं, जिनकी मैपिंग नहीं हुई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 27.34 लाख नाम लिस्ट में से हटाए गए हैं। छत्तीसगढ़ में 6.42 लाख मतदाताओं की मौत हो चुकी है। 19.13 लाख दूसरी जगह शिफ्ट हुए और 1.79 लाख डुप्लीकेट पाए गए।
केरल में 24.08 लाख और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में, 3.10 लाख वोटर्स में से 64 हजार वोटर्स के नाम ड्राफ्ट रोल में से हटाए गए हैं। केरल विधानसभा की सभी 140 सीटों पर 2026 में चुनाव होना है।
इससे पहले चुनाव आयोग ने 7 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की थी, जिसमें अलग-अलग कारणों से 2.70 करोड़ से ज्यादा नाम हटाए गए। सबसे ज्यादा नाम तमिलनाडु से 97 लाख नाम कटे थे।
बिना सुनवाई के किसी का नाम नहीं हटाया जाएगा
ड्राफ्ट और फाइनल वोटर लिस्ट, दावा-आपत्ति की सूची वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। राजनीतिक दलों के साथ साझा होगी। एसआईआर के फैसले के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट और फिर सीईओ के पास अपील का प्रावधान भी रहेगा। अगर किसी मतदाता के दस्तावेज रिकॉर्ड से मेल नहीं खाते, तो ईआरओ नोटिस जारी करेगा। जांच के बाद ही नाम जोड़ने या हटाने का फैसला लिया जाएगा। बिना सुनवाई के किसी का नाम नहीं हटाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: ट्रंप का अवैध प्रवासियों आॅफर, 2.7 लाख लो और अमेरिका से बाहर जाओ

