Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस की परेड में मार्च करेंगी सेना की पशु टुकड़ी

0
285
Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस की परेड में मार्च करेंगी सेना की पशु टुकड़ी
Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस की परेड में मार्च करेंगी सेना की पशु टुकड़ी

बैक्ट्रियन ऊंट, जांस्कर टट्टू, रैप्टर्स और डॉग करेंगे मार्च
Republic Day Parade, (आज समाज), नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस 2026 की परेड में इस बार सेना की रीमाउंट एंड वेटरनरी कॉर्प्स की टुकड़ी भी मार्च करेंगी। इस टुकड़ी को परेड के लिए विशेष रूप से चुना गया है। इस टुकड़ी में दो बैक्ट्रियन ऊंट, चार जांस्कर टट्टू (पोनी), चार शिकारी पक्षी (रैप्टर्स), भारतीय नस्ल के 10 सेना के कुत्ते, तथा वर्तमान में सेवा में तैनात छह पारंपरिक सैन्य कुत्ते शामिल होंगे।

ये सभी मिलकर भारतीय सेना के संचालन तंत्र में परंपरा, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम प्रस्तुत करेंगे। टुकड़ी को परेड में शामिल करने का उद्देश्य देश की सीमाओं की रक्षा में पशुओं की महत्वपूर्ण भूमिका को सामने लाना है।

बैक्ट्रियन ऊंट करेंगे टुकड़ी का नेतृत्व

टुकड़ी का नेतृत्व मजबूत बैक्ट्रियन ऊंट करेंगे। इन्हें हाल ही में लद्दाख के ठंडे इलाकों के आॅपरेशंस के लिए शामिल किया गया है। अत्यधिक ठंड, कम आॅक्सीजन और 15,000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए अनुकूल ये ऊंट 250 किलोग्राम तक भार उठा सकते हैं और कम पानी व चारे में लंबी दूरी तय कर सकते हैं। इनके शामिल होने से वास्तविक नियंत्रण रेखा पर रेतीले और खड़ी ढलानों वाले इलाकों में रसद सहायता और गश्त की क्षमता में बढ़ोतरी हुई है।

जांस्कर टट्टू भी होंगे शामिल

मार्च में जांस्कर टट्टू भी होंगे जो लद्दाख की एक दुर्लभ और स्वदेशी पर्वतीय नस्ल है। आकार में छोटे होने के बावजूद ये टट्टू असाधारण सहनशक्ति के लिए जाने जाते हैं। ये 15,000 फीट से अधिक ऊंचाई और माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में 40 से 60 किलोग्राम वजन लेकर लंबी दूरी तय कर सकते हैं।

शिकारी पक्षी और कुत्ते भी होंगे परेड का हिस्सा

परेड में चार शिकारी पक्षी (रैप्टर्स) भी शामिल होंगे। ये बर्ड स्ट्राइक कंट्रोल और निगरानी में उपयोग किए जाते हैं। यह सुरक्षा के लिए प्राकृतिक क्षमताओं के उपयोग को दर्शाता है। परेड का एक प्रमुख आकर्षण होंगे सेना के कुत्ते, जिन्हें भारतीय सेना के मूक योद्धा भी कहा जाता है। आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया की सोच के तहत, भारतीय सेना ने मुधोल हाउंड, रामपुर हाउंड, चिप्पिपराई, कोम्बई और राजापालयम जैसी स्वदेशी कुत्ता नस्लों को सेना में शामिल किया है।

यह भी पढ़ें  : Ram Lalla Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर अयोध्या में उमड़ा जनसैलाब

  • TAGS
  • [post_tags]