Nimesulide Ban: एमजी से ज्यादा वाली निमेसुलाइड दवा बनाने-बेचने पर बैन

0
300
Nimesulide Ban: एमजी से ज्यादा वाली निमेसुलाइड दवा बनाने-बेचने पर बैन
Nimesulide Ban: एमजी से ज्यादा वाली निमेसुलाइड दवा बनाने-बेचने पर बैन

ज्यादा डोज से लिवर को खतरा
Nimesulide Ban, (आज समाज), नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने दर्द और बुखार में इस्तेमाल होने वाली निमेसुलाइड दवा के 100 मिलीग्राम से अधिक डोज की सभी ओरल (खाने वाली) दवाओं की मैन्यूफैक्चरिंग और बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध केवल अधिक डोज (100 मिलीग्राम) वाली निमेसुलाइड पर लागू होगा। जबकि कम डोज की दवाएं मिलती रहेंगी। निमेसुलाइड ब्रांड बेचने वाली दवा कंपनियों को अब ज्यादा डोज वाली दवाओं का प्रोडक्शन बंद करना होगा।

जो दवाईयां पहले से बाजार में मौजूद हैं उन्हें वापस मंगाना होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक निमेसुलाइड एक नॉन-स्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवा है। जो दर्द तो कम करती है लेकिन इसकी ज्यादा डोज से लिवर खराब होने का खतरा रहता है।

आदेश 29 दिसंबर से लागू

सरकार ने 100 एमजी से ज्यादा निमेसुलाइड वाली सभी खाने की दवाओं की मैन्यूफैक्चरिंग और बिक्री पर रोक लगा दी है। यह नियम 29 दिसंबर से लागू होगा। ज्यादा डोज से लिवर को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है और इसके सुरक्षित विकल्प बाजार में मौजूद हैं।

जानवरों के लिए इस्तेमाल पर भी रोक

11 महीने पहले जानवरों के लिए इस्तेमाल पर रोक लगी थी निमेसुलाइड दवा के जानवरों के इस्तेमाल पर 11 महीने पहले ही रोक लगा दी गई थी। 20 फरवरी 2025 को सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर दवाओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया था। हालांकि जानवरों के लिए सभी तरह की निमेसुलाइड बैन की गई हैं। जबकि इंसानों के लिए सिर्फ हाई डोज पर बैन लगा है।

ये भी पढ़ें: चीन बोला- हमने भारत-पाक संघर्ष रुकवाया, भारत का जवाब, सीजफायर में तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं

  • TAGS
  • [post_tags]